एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं BJP उम्मीदवार दीया कुमारी? चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसी कड़ी में बीजेपी की तरफ विद्याधरनगर सीट के लिए दीया कुमारी ने नामंकन पत्र दाखिल किया.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजसमंद से बीजेपी की सांसद दीया कुमारी ने बुधवार (1 नवंबर) को विद्याधरनगर से नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग शामिल रहे. जयपुर के सांसद और कई विधायक उनके रथ पर दिखे. दीया कुमारी के जरिये दाखिल किए हलफनामे के मुताबिक, वह अब तक नामांकन दाखिल करने वाले सभी उम्मीदवारों में सबसे अमीर है. इसमें रोचक बात ये है कि इसमें आभूषण और जमा राशि की कीमत सबसे अधिक है. हालांकि उनके पास नकदी बहुत कम है.

दीया कुमारी तीसरी बार चुनाव मैदान में है. 2013 में बीजेपी की विधायक रहीं हैं. वर्ष 19 में लोकसभा सांसद बनी और अब फिर एक बार विद्याधरनगर विधानसभा सीट भारती जनता पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है. 

कितनी संपत्ति है दीया कुमारी के पास?
दीया कुमारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनके पास सिर्फ 75 हजार 600 रुपये नकद हैं. जबकि कई बैंकों में जमा राशि की कुल कीमत एक करोड़ 48 लाख 33 हजार 270 रूपये हैं. वहीं करेंट अकॉउंट में जमा राशि 92 लाख 51 हजार 290 रूपये हैं. कुल 2 करोड़ 90 लाख 84 हजार 560 रूपये है. बाकी निवेश की गई सम्पतियों की वैल्यू 15 करोड़ 52 लाख 86 हजार 487 रुपये हैं. उनके पास कई कीमती आभूषण हैं, जिनकी कुल कीमत 75 लाख 40 हजार 734 रुपये हैं. उन पर किसी का कोई कर्जा नहीं है. कुल मिलाकर 19 करोड़ 19 लाख 87 हजार 382 रूपये और 53 पैसे की सम्पति है. बीजेपी सांसद पर किसी प्रकार का कोई भी आपराधिक मामला नहीं दर्ज है. 

'कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू'
नामांकन दाखिल करने से पहले दीया कुमारी ने एक जनसभा को संबोधित किया. उसके बाद वह कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचीं. नामांकन पत्र भरने के बाद दीया कुमारी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि राजस्थान का हर एक नागरिक फिर से राजस्थान में डबल इंजन वाली सरकार की राह देख रहा है. प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और जनता का सैलाब दिखाता है कि जनता ने इनको सत्ता से बाहर करने का फैसला कर लिया है. रैली में जयपुर सांसद राम चरण बोहरा, राज्यसभा सांसद अनिल जैन, विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दधीच, जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पारीक मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनाव की तैयारी तेज, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget