एक्सप्लोरर

Rajasthan Election Candidate List: सीपीआईएम ने राजस्थान की 17 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, अमरा राम को यहां से मिला टिकट

Rajasthan Election 2023 News: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 17 प्रत्याशियों को जगह दी गई है.

Rajasthan CPI (Marxist) Candidate List 2023:  कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (CPI-M) ने राजस्थान की 17 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट में सीकर के चार विधानसभा सीटों पर, जबकि हनुमानगढ़ की तीन और श्रीगंगानगर की 2 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है. 

उम्मदीरवारों के नामों का एलान करते हुए पार्टी की तरफ से बताया गया कि उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए बीते 25 अक्टूबर को जयपुर पार्टी कार्यलय में बैठक हुई थी. जिसमें 17 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों उतारने को लेकर सर्वसम्मत से फैसला किया गया. जिसके बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने सोमवार (30 अक्टूबर) 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. पहली सूची में राजस्थान के कई महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों से पार्टी ने कई बड़े नेताओं का चुनावी मैदान में उतारा है. 

इन जगहों पर सीपीआई ने उतारे उम्मीदवार
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) द्वारा जारी उम्मीदावारों की पहली लिस्ट में सीकर जिले चार विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. जिनमें सीकर की धोद की आरक्षित सीट सहित दांता रामगढ़, लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. इसी तरह हनुमानगढ़ जिले की तीन विधानसभा सीटों पर, जबकि श्रीगंगानगर की दो, डूंगरपुर विधानसभा आरक्षित सीट, चुरू जिले की तीन सीटों पर उम्मीदवरा उतारे हैं. इसी कड़ी में पार्टी ने झीलों की नगरी उदयपुर जिले की झाडौल आरक्षित सीट पर से प्रेम पारगी को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने नागौर जिले की दो विधानसभा सीटों पर और बीकानेर की एक सीट पर उम्मीदावार उतारे हैं. 


Rajasthan Election Candidate List: सीपीआईएम ने राजस्थान की 17 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, अमरा राम को यहां से मिला टिकट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मुकाबले ये होंगे उम्मीदावार
सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ सीट से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने विजेंद्र ढाका को उम्मीदावार बनाया है. वर्तमान में यहां से राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधायक हैं, पार्टी ने उन्हें इस बार भी यहां से उम्मीदवार बनाया है. इस बार बीजेपी ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी बदल दिया और दिनेश जोशी की जगह सुभाष महारिया को टिकट दिया है. साल 2013 में भी महारिया यहां से चुनाव लड़े थे लेकिन उस समय गोविंद सिंह डोटासरा से दस हजार वोटों से हार मिली थी. इसी तरह सीपीआई ने किसान बहुल सीट बीकानेर की डूंगरगढ़ सीट से दोबारा गिरधारी माहिया को मैदान में उतारा है. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदावारों करारी मात दी थी. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Candidate List: दिल्ली में आज मंथन के बाद आ सकती है बीजेपी और कांग्रेस की लिस्ट, यहां पर कई सीटों पर मंथन जारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget