एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस में सियासी संन्‍यास, पायलट समर्थक मंत्री विधायक क्‍यों कर रहे चुनाव न लड़ने का ऐलान

Rajasthan Elections 2023: दीपेंद्र शेखावत से पहले गुड़ामालानी विधानसभा सीट के विधायक हेमाराम चौधरी और कोटा के सांगोद विधानसभा सीट के विधायक  भरतपुर सिंह कुंदनपुर भी चुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुके हैं.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत (Dipendra Singh Shekhawat) ने अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है. इससे पहले कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी (Hemaram Choudhary) और भरतसिंह कुंदनपुर (Bharat Singh Kundanpur) भी ऐसी ही घोषणा कर चुके हैं. शेखावत सचिन पायलट (Sachin Pilot) गुट के माने जाते हैं. वो विधानसभा में सीकर जिले की श्रीमाधोपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. शेखावत 72 साल के हैं.

पहले किन विधायकों ने की है ऐसी घोषणा 

दीपेंद्र शेखावत की इस घोषणा से पहले अशोक गहलोत सरकार में वन मंत्री और बाड़मेर की गुड़ामालानी विधानसभा सीट के विधायक हेमाराम चौधरी और कोटा के सांगोद विधानसभा सीट के विधायक  भरतपुर सिंह कुंदनपुर भी चुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुके हैं.

शेखावत ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीमाधोपुर की जनता का आभार जताया. शेखावत ने कहा है कि जनता ने मेरा समय-समय पर साथ और समर्थन किया है जिसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा.उन्होंने लिखा कि पिछले दो साल से स्वास्थ्य खराब होने के कारण मैं आप लोगों के बीच उपस्थित नहीं रह पाया हूं और अब मैं चार-पांच महीने के लिए विधायक हूं तो जनता के बीच रहूंगा.इसके बाद चुनावों को लेकर आचार संहिता लग जाएगी, ऐसे में आप लोग मुझे बहुमत से चुनाव जिताने की बात कर रहे हैं,पर अब मैं आगे चुनाव नहीं लड़ूंगा.

क्या बेटे के लिए साफ कर रहे हैं रास्ता

शेखावत की इस घोषणा के बाज श्रीमाधोपुर विधानसभा सीट पर अब उनके बेटे बालेंदु सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है. बालेन्दु सिंह शेखावत भी सचिन पायलट के करीबी हैं.वहीं बीते दिनों पायलट ने दीपेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी.दीपेंद्र सिंह शेखावत ने 2018 के विधानसभा चुनाव में श्रीमाधोपुर सीट पर 10 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी. उन्होंने तत्कालीन विधायक और बीजेपी उम्मीदवार झाबर सिंह खर्रा को हराया था. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा, लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
भ्रष्टाचार पर CM भजनलाल का एक्शन, 27 भ्रष्ट अफसरों पर चलेगा मुकदमा
भ्रष्टाचार पर CM भजनलाल का एक्शन, 27 भ्रष्ट अफसरों पर चलेगा मुकदमा

वीडियोज

Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News
Shastrarth: 'सलाम' और राम..27 में बनाएंगे काम ? | UP Elections 2027 | Romana Isar Khan | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget