एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: सचिन पायलट का केन्द्र सरकार पर निशाना, 'मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रही है जांच एजेंसियां'

Rajasthan Election 2023: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने केंद्र की BJP सरकार पर निशान चाहते हुए कहा है कि अपनी केन्द्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, वह अब जगजाहिर हो चुका है.

Rajasthan Assembly Elections 2023: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केन्द्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि देश इस पूरे प्रकरण को देख रहा है. पायलट ने दिल्ली में कुछ पत्रकारों और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार (5 अक्टूबर) को टोंक में संवाददाताओं से कहा कि केन्द्र सरकार जिस तरह से अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, वह अब जगजाहिर हो चुका है.

पायलट ने कहा कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग के 90-95 प्रतिशत छापे व कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ होती है जो केन्द्र सरकार के विरोधी लोग हैं, जो राजनीति में उनका विरोध करते हैं. पायलट ने कहा कि देश इस पूरे प्रकरण को देख रहा है और वह खुद भी इसे ठीक नहीं मानते हैं. उन्होंने कहा कि विरोधियों की आवाज दबाने के लिए बदले की भावना से की गई कार्रवाई को लोग कभी भी ठीक नहीं मान सकते हैं.

'लोग कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना चाहते हैं'
विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बीजेपी नुकसान का सामना कर रही है और वह जानती है कि यहां तमाम लोग कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना चाहते हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि इन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी. उन्होंने राजस्थान बीजेपी में अंदरूनी खींचतान का आरोप लगाया.

'यहां परंपरा टूटेगी'
बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी कभी खुद को सबसे अलग बताती थी. आज पता नहीं कि उसका नेता कौन है? टिकट कौन दे रहा है? वे सिर्फ इस उम्मीद में बैठे हैं कि हर पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन होता है तो हम घर बैठे ही सत्ता का सुख भोग लेंगे. लेकिन इस बार ऐसा होने वाला नहीं है. यहां परंपरा टूटेगी और राजस्थान में सरकार कांग्रेस पार्टी की ही बनेगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: बूंदी विधानसभा सीट पर इस बार होगा 'घमासान', कम वोट से मिली जीत के बाद पार्टी है अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget