एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बूंदी विधानसभा सीट पर इस बार होगा 'घमासान', कम वोट से मिली जीत के बाद पार्टी है अलर्ट

Rajasthan Elections 2023: इस बार राजस्थान विधान सभा का चुनाव बेहद रोचक मोड पर जा रहा है, क्योंकि-कई सीटों पर घमासान मचा हुआ है. राजस्थान की बूंदी विधानसभा सीट बेहद चर्चा में है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की बूंदी विधानसभा सीट बेहद चर्चा में है. क्योंकि, इस सीट पर भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है. मगर, पिछले चुनाव में महज 713 वोटों से पार्टी को जीत मिली थी. इसलिए यहां पर पार्टी बेहद अलर्ट मोड पर है. इस बार पार्टी यहां पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. लेकिन, इस सीट पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला (Om Birla) की चलती है. वर्तमान विधायक अशोक डोगरा भी ओम बिड़ला के खास हैं और दूसरी तरफ बिड़ला के ओएसडी राजीव दत्ता भी इस सीट से दावेदारी में जुटे है. इन दोनों के बीच 'घमासान' है. ऐसे में पिछले चुनाव में मिली जीत को देखते हुए बिड़ला भी पसोपेश में है. जीत जरूरी के मन्त्र को लेकर पार्टी आगे बढ़ रह रही है और यहां पर डोगरा और दत्ता के बीच पेंच फंस गया है. ऐसे में यहां पर पार्टी किसी और को भी मैदान में उतार सकती है. मगर अभी तस्वीर साफ नहीं है. यहां जीतने के वोट के अंतर से अधिक नोटा को 1692 मत मिले थे. 

ये हुई थी शिकायत 

कोटा जिले के कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने पिछले साल राजीव दत्ता की डीजीपी से शिकायत की थी. उसके बाद माहौल गर्म हो गया था. उन्होंने विधिवत लेटर लिखकर शिकायत की थी. उन्होंने लेटर में लिखा था कि राजीव दत्ता राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक है, जो वर्तमान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी के पद पर कार्यरत है. इनको राजनीति करने का जबरदस्त शौक है व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रचारक के रूप में कार्य करते हैं. मगर, आज भरत सिंह ने बताया कि इस शिकायत के बाद कुछ नहीं हुआ. 

ये हैं बड़े समीकरण 

बूंदी ऐसी विधानसभा सीट रही है जहां पर गैरकानूनी माइनिंग और अतिक्रमण एक तरह से व्यवसाय के रूप में है . जिसमें बड़ी संख्या में सभी जातियां शामिल हैं. मगर, भाजपा के पारम्परिक वोटर्स के तौर पर देखे तो गुर्जर और भील सक्रिय हैं. अब ऐसे में राजीव दत्ता जब बूंदी में सीआई से थे तब उनका सामना इन लोगों से होता रहा है. इसलिए सूत्रों की मानें तो भाजपा इस बात को लेकर बेहद सतर्क है. कहीं उसका असर चुनाव पर न पड़ जाए. क्योंकि, पिछली जीत बेहद निराशाजनक रही है. इसलिए, राजीव को आगे करने पर खतरे की संभावना बताई जा रही है. इस वजह से यहां पर पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. क्योंकि, बिड़ला भी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर यहां पर कोई कमजोर दांव नहीं खेलना चाहते हैं. क्योंकि, विधान सभा के परिणाम का असर लोकसभा के चुनाव पर भी पड़ सकता है. उदाहरण के तौर पर जोधपुर लोकसभा सीट अशोक गहलोत की सीट रही हैं मगर वहां से वैभव हार गए थे. इसलिए, यहां पर ओम बिरला अशोक डोगरा को कहीं मैदान में न उतार दें.  

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कोटा उत्तर विधानसभा में इस बार होगी दिग्गजों की भिड़ंत, जानें राजनीतिक समीकरण

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget