एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी क्यों होते गए 'फेल'? 26 जिलों में अभी भी अध्यक्ष नहीं, असमंजस की स्थिति बरकरार

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि जल्द ही कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची आ जाएगी. बाकी सभी तो काम कर ही रहे हैं. निवर्तमान अध्यक्ष भी कार्य कर रहे हैं.

Rajasthan Congress Crisis: राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बदलते रहे, लेकिन पार्टी की सेहत पर खासा असर नहीं हुआ. जब 17 अगस्त 2020 को अजय माकन को राजस्थान का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया था, तो दावे बड़े-बड़े किए गए. अजय माकन के जाने के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा आए, उन्हें भी महीनों बीत गया है. इन सबके बीच बड़ी बात यह रही कि राजस्थान कांग्रेस कमेटी 26 जिलों में अध्यक्ष नहीं बना पाई है, जबकि लिस्ट आने की चर्चा और इसके बाद दावे सब चलते रहे.

अब फिर कहा जा रहा है कि जल्द ही लिस्ट आ जाएगी. इसकी राजनीतिक मुनादी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही करने की तैयारी थी. पार्टी की तरफ से कहा जा रहा था कि सब कुछ यहां दुरुस्त हो जाएगा. उसके बाद यहां पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, अभी भी कोई उम्मीद नहीं है कि कब कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट आएगी? क्योंकि निवर्तमान अध्यक्ष के मन में भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है कि कैसे अपने लोगों को काम दें और उनसे कैसे काम लें. इसके साथ ही, आगे की रणनीति उनके साथ कैसे तैयार करें. इसे लेकर सब कुछ साफ नहीं है. अब कांग्रेस के ही लोग दबी जुबान प्रभारियों से सवाल करने लगे हैं.

12 साल से हैं जिलाध्यक्ष, बोले- 'बहुत हुई देर'
प्रतापगढ़ जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का कहना है कि अब अगर कांग्रेस अध्यक्षों की नई लिस्ट लाती है तो बहुत देर हो चुकी है. उनका कहना है कि उनके जिले में 110 के आसपास कार्यकारिणी में सदस्य हैं. उनका यह भी कहना है कि अब बहुत देर हो गई है, इसे बहुत पहले कर लेना चाहिए था.  

जिलाध्यक्षों को चुनाव से पहले बदला जाए या बाद में बदला जाए, इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने कहा कि बदलाव तो पहले होना था, इतनी देर कैसे हो गई? उन्हें इस बात का कोई अंदाजा भी नहीं है. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हम भी सुन रहे हैं कि पार्टी बहुत जल्द जिला अध्यक्षों की सूची जारी करने वाली है.

जल्द जारी होगी लिस्ट
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि जल्द ही कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची आ जाएगी. बाकी सभी तो काम कर ही रहे हैं. निवर्तमान अध्यक्ष भी कार्य कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: गहलोत सरकार के 'महंगाई राहत' कैंप के पोस्टर-बैनर बने आकर्षण का केंद्र, जानें ऐसा क्या है खास

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget