एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: कोटा संभाग की 17 विधानसभा में 10 पर तस्वीर साफ, सात सीटों पर कांग्रेस में अभी भी मंथन जारी

Rajasthan Elections: कोटा संभाग में कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जबकि 7 सीटें अभी बाकी हैं. वहीं 15 सीटों पर बीजेपी ने स्थिति साफ कर दी है, जबकि दो पर मंथन चल रहा है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक और सूची जारी की है. इसमें कोटा (Kota) संभाग से सात नामों को शामिल किया गया हैं. इसके बाद कोटा संभाग की 17 सीटों में से 15 पर बीजेपी ने स्थिति साफ कर दी है, जबकि कांग्रेस (Congress) ने 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. जबकि सात सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का इंतजार किया जा रहा है.

कोटा संभाग की 17 विधानसभा में बीजेपी दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं कर सकी, जिसमें कोटा उत्तर व पीपल्दा शामिल हैं. वहीं बाकी पर बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जबकि 7 सीटें अभी बाकी हैं. इसमें सबसे हॉट सीट कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, पीपल्दा, रामगंजमंडी, लाडपुरा, झालरापाटन, किशनगंज सीट शामिल हैं. बता दें कि, केवल 10 सीटों पर मुकाबला आमने सामने हो चुका है और बाकी सीटों के लिए इंतजार किया जा रहा है. 
  
आज भरे जाएंगे नामांकन 
सांगोद विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हीरालाल नागर आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. सांगोद विधानसभा क्षेत्र में नागर कार्यकर्ताओं की विशाल रैली के साथ नामांकन भरेंगे. सांगोद स्थित कोलियों की बड़ प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित होंगे. इसके साथ ही अंता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व मंत्री प्रमोद जैन भाया भी आज नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आज विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन प्रवीण शर्मा क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. 


कोटा जिला        भाजपा                     कांग्रेस
कोटा उत्तर          -                              -
कोटा दक्षिण        संदीप शर्मा                 - 
लाडपुरा              कल्पना देवी                -
सांगोद               हीरालाल नागर            भानु प्रताप सिंह
पीपल्दा                  -                           -
रामगंजमंडी         मदन दिलावर             -

बूंदी जिला
हिण्डोली             प्रभुलाल सैनी               अशोक चांदना
बूंदी                    अशोक डोगरा               हरिमोहन शर्मा
केशवराय पाटन   चन्द्रकांता मेघवाल         सीएल प्रेमी

बारां जिला
बारां अटरू              सारिका सिंह               पानाचंद मेघवाल
अंता                      कंवर लाल मीणा          प्रमोद जैन भाया
किशनगंज              ललित मीणा                       -
छबड़ा                     प्रताप सिंह सिंघवी        करण सिंह राठौड़

झालावाड़ जिला
झालरापाटन               वसुंधरा राजे                      - 
डग                            कालूराम मेघवाल         चेतराज गहलोत
मनोहरथाना                गोविंद रानीपुरिया          नेमीचंद मीणा
खानपुर                       नरेन्द्र नागर                 सुरेश गुर्जर

Rajasthan Election 2023: हरियाणा में चुनाव लड़ा तो हारीं, अब बीजेपी ने राजस्थान से दिया टिकट, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget