एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: 'क्या गारंटी दे रहे, वह तो कल के बाद 5 साल तक राजस्थान ही नहीं आएंगे' पीएम मोदी के बयान पर गहलोत का पलटवार

Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के 'गारंटी' और 'कांग्रेस के छुमंतर' वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा '(हम) बताएंगे कि 'छू मंतर' कौन होगा.’

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राजस्थान को गारंटी दिए जाने पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को सवाल उठाया कि मोदी क्या गारंटी दे रहे हैं और वह तो 23 नवंबर के बाद पांच साल तक राजस्थान आएंगे ही नहीं. इसके साथ ही गहलोत ने दावा किया कि राज्य के विधानसभा चुनाव में 'जादू' चलेगा और मतगणना के दिन साफ हो जाएगा कि कौन 'छूमंतर' होगा. गहलोत ने बुधवार को एक साक्षात्कार में 'लाल डायरी' के मुद्दे को 'बकवास' करार देते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आरोपों में कोई दम है तो इस डायरी को प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग या सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए.

एक बर्खास्त मंत्री ने आरोप लगाया था कि लाल डायरी में गहलोत सरकार की कथित वित्तीय अनियमितताओं का विवरण है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चुनावी रैलियों में गहलोत पर कटाक्ष करते हुए कहा है, ‘‘कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं....’’ प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘जादू चलेगा. वो कहते हैं कि (कांग्रेस) 'छू मंतर' हो जाएगी लेकिन (हम) बताएंगे कि 'छू मंतर' कौन होगा.’’ राजनीतिक गलियारे में गहलोत को 'जादूगर' कहा जाता है.

उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड को चुनावी मुद्दा बनाने की बीजेपी की कोशिश पर पलटवार करते हुए गहलोत ने दावा किया कि आरोपियों के संबंध बीजेपी से थे और आरोपियों को अब तक फांसी हो जानी चाहिए थी 'लेकिन राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा की जा रही जांच में देरी हुई क्योंकि राज्य में चुनाव आ रहे थे.’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि (जांच) में देरी इसलिए हुई क्योंकि चुनाव आ रहे थे, और वे (बीजेपी वाले) इसके बारे में बोलते रहेंगे. यही कारण है कि एनआईए उस तरह से आगे नहीं बढ़ रही है जिस ढंग से बढ़ना चाहिए था, इसी वजह से मुझे शक है.’’ गहलोत ने कहा कि इस मामले के आरोपियों को पुलिस ने पहले एक अलग मामले में पकड़ा था लेकिन बीजेपी के लोगों ने उन्हें थाने से छुड़ा लिया. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया था लेकिन एनआईए ने मामले को अपने हाथ में ले लिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उस घटना के बाद उन्हें उम्मीद थी कि बीजेपी और कांग्रेस के नेतागण मिलकर काम करेंगे ताकि राज्य में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हो और हालात नियंत्रण में रहें. गहलोत ने कहा कि उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए और पीड़ित के घर गए. वहीं बीजेपी नेताओं ने हैदराबाद में अपने सम्मेलन में भाग लेने को वरीयता दी.

उन्होंने कहा कि यह घटना गुलाब चंद कटारिया के विधानसभा क्षेत्र में हुई थी, जो अब असम के राज्यपाल हैं, लेकिन बीजेपी के नेतागण अपने कार्यक्रम रद्द करने के बजाय हैदराबाद चले गए. उन्होंने कहा, ‘‘अब कन्हैया लाल का परिवार कह रहा है कि एनआईए उन्हें नहीं बता रही कि मामले में क्या कार्रवाई हो रही है.'' राज्य के चुनावी परिदृश्य और जमीनी संभावनाओं की चर्चा करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘राज्य की 200 में से करीब 150 सीटों से (चुनाव प्रचार के लिए आने की) मांग आ रही है. मैं कह रहा हूं कि मैं सभी जगह नहीं आ पाऊंगा... आप समझ लीजिए सभी सीटों पर मैं ही चुनाव लड़ रहा हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय स्तर पर छोटी मोटी कमियां हो सकती हैं... स्थानीय विधायक से शिकायतें हो सकती हैं...राजनीति में स्थानीय मुद्दे होते हैं... लेकिन लोग उनको दरकिनार करते हुए राज्य हित में हमारी कांग्रेस सरकार को रिपीट करें. हमने जो भी काम किया है, आने वाले समय में हम और मजबूती से काम करेंगे, मौजूदा योजनाओं को मजबूत करेंगे और नई योजनाएं लाएंगे.’’

गहलोत ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव है, संसद का चुनाव नहीं तो बीजेपी मोदी के चेहरे पर चुनाव क्यों लड़ रही है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह चुनाव संसद के लिए नहीं हो रहा, यह विधानसभा के लिए है. उनकी ऐसी दुर्गति क्यों हुई कि उन्हें प्रधानमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ना पड़ रहा है. यह नौबत क्यों आई?’’

मुख्यमंत्री गहलोत ने महंगाई और ईंधन की ऊंची कीमतों के लिए राजस्थान को जिम्मेदार ठहराने के लिए भी प्रधानमंत्री पर पलटवार किया और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मोदी को राजस्थान में पेट्रोल व डीजल की कीमतों की तुलना उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बजाय बीजेपी शासित मध्य प्रदेश से करनी चाहिए क्योंकि राजस्थान और मध्य प्रदेश की स्थितियां और दृष्टिकोण समान हैं जबकि हरियाणा और पंजाब की स्थिति राजस्थान से अलग हैं.

राजस्थान में अपने प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री बार-बार 'मोदी की गारंटी' की बात कर रहे हैं. इस बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा, ‘‘वह क्या गारंटी दे रहे हैं?... मोदी तो 23 (नवंबर) तक ही हैं यहां आ रहे हैं. उसके बाद पांच साल के लिए प्रधानमंत्री तो आएंगे नहीं यहां. काम तो हम लोगों को करना है यहां राजस्थान के नेताओं को. तो वे किस बात की गारंटी दे रहे हैं?... भड़काने वाली बातें कर रहे हैं.' गहलोत ने कहा कि बीजेपी नेताओं एवं मोदी को राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई गांरटी पर बहस करनी चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जो गारंटी दी है उस पर बहस करें. हमने पांच साल में कहां कमी रखी है, हमारी योजनाएं धरातल पर उतरी हैं या नहीं.. उनकी कमियां बताएं... कानून पास किये हैं उनमें क्या कमी है ये बतायें... उस पर बहस ही नहीं हो रही है राजस्थान में.. और जनता चाहती है कि उस पर बहस हो.’’ राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. राज्य में चुनाव प्रचार का शोर 23 नवंबर को थम जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी ने 'जेब कतरा' का किया जिक्र, इन तीन लोगों के लिए नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र', खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल, बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार
डूंगरपुर में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र', खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल, बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार
राज्यसभा का टिकट मिलने पर सतीश पूनिया बोले, 'मुझे यह बात अच्छे से...', अलका गुर्जर क्या बोलीं?
राज्यसभा का टिकट मिलने पर सतीश पूनिया बोले, 'मुझे यह बात अच्छे से...', अलका गुर्जर क्या बोलीं?
Jhalawar News: फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए हासिल की नौकरी, सरकारी स्कूल शिक्षक गिरफ्तार
झालावाड़: फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए हासिल की नौकरी, सरकारी स्कूल शिक्षक गिरफ्तार
Jaipur News: मौत को दावत देने वाले सैकड़ों होटल धड़ल्ले से संचालित, संकरी गलियों में सुरक्षा नदारद
जयपुर में मौत को दावत देने वाले सैकड़ों होटल धड़ल्ले से संचालित, संकरी गलियों में सुरक्षा नदारद

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर, ऐसे हैं अजय सिंह बिष्ट
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर
JASPREET BUMRAH: जसप्रीत बुमराह का शर्मनाक प्रदर्शन, 4.5 करोड़ रुपये का पड़ा एक विकेट, जानिए आईपीएल का रिपोर्ट कार्ड
IPL 2026. जसप्रीत बुमराह का शर्मनाक प्रदर्शन, 4.5 करोड़ रुपये का पड़ा एक विकेट, जानिए आईपीएल का रिपोर्ट कार्ड
Maharashtra News: पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
Black Hole: ब्लैक होल के नजदीक चला जाए सूरज तो क्या होगा, जानें पृथ्वी पर कैसा पड़ेगा असर?
ब्लैक होल के नजदीक चला जाए सूरज तो क्या होगा, जानें पृथ्वी पर कैसा पड़ेगा असर?
सिर्फ डिजाइन देखकर Smartwatch लेना पड़ सकता है भारी, खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान
सिर्फ डिजाइन देखकर Smartwatch लेना पड़ सकता है भारी, खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान
UP Recruitment 2026: यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
Embed widget