एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'वोट को नोट से खरीदने का नया रूप आया सामने', चंद्रशेखर आजाद का कांग्रेस और बीजेपी पर हमला

Rajasthan Election 2023 News: आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कोटा में BJP व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, कहा कि हमारी पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट जल्द जारी होगी.

Rajasthan Elections 2023: चुनावी सरगर्मियों के बीच बीजेपी व कांग्रेस तो आमने सामने हैं लेकिन कुछ अन्य पार्टियां भी चुनाव में अपनी ताल ठोक रही है. आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कोटा में नयापुरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी व कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने मीडिया से बातचीत में फ्री मोबाइल बांटने के मामले में कहा कि वोट को नोट से खरीदने का नया रूप सामने आया है.

आजाद ने कहा कि कांग्रेस व बीजेपी ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट के मुद्दे पर खेल रही है. यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था. इनकी उदासीनता के कारण 13 जिलों के किसानों को नुकसान हो रहा है. उन्होंने नोट के माध्यम से वोट खरीदने का आरोप लगाते हुए कहा कि  चुनाव से पहले रात के अंधेरे में थैला लेकर लोग जाते थे और वोट को खरीदने का काम करते थे.  

'अपनी जमीन बेचकर दे रहे हैं' 

उन्होंने कहा-'अब यह सिस्टम का पार्ट हो गया. लेकिन अब जनता मूर्ख नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार अगर कुछ दे रही है तो क्या सरकार अपनी जेब से दे रही है क्या. मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री अपनी जमीन बेचकर दे रहे हैं. व्यापार से निकाल कर दे रहे हैं. जनता का पैसा जनता को देना कोई बहुत बड़ा काम नहीं है. '

'सरकार ने जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई'
आजाद ने कहा कि सरकार ने  जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई. जबकि आपके पास मौका था. उन्होंने कहा कि बिहार में जातिगत आधार पर जनगणना हो गई. जिस दिन आर्थिक आंकड़े जारी होंगे, किसके पास कितने साधन है. किसके पास कितनी संख्या और किसको कितनी संख्या में मिलना चाहिए. उस दिन देखना देश में क्रांति जन्म लेगी गैर बराबरी की सारी ताकत को उखाड़ कर फेंक देगी. उन्होंने चुनाव के सम्बंध में कहा कि हमारी पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट जल्द जारी होगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान के वो सांसद जिन्हें नड्डा ने मंच से कहा 'जयपुर नरेश', नेताओं ने भी उनके आगे जोड़े हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget