एक्सप्लोरर

Rajasthan में BSP बनेगी किंगमेकर? Mayawati के प्लान से बढ़ी BJP-Congress की धड़कन

Rajasthan Elections 2023: 2018 के Rajasthan विधानसभा चुनाव में विधायकों के बागी होने के बाद BSP ने इस बार उम्मीदवारों का चयन यह ध्यान में रखते हुए किया है कि सभी मायावती और पार्टी के प्रति वफादार हों.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ही नहीं बल्कि बहुजन समाज पार्टी भी पूरा जोर लगा रही है. बसपा इस चुनाव में सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है. इसमें से पार्टी 60 सीटों पर खास फोकस कर रही है. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 6  सीटें हासिल की थीं. हालांकि सभी विधायक बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे. बसपा को उम्मीद है कि अगर चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, दोनों बहुमत का जादुई आंकड़ा नहीं मिलता तो वह किंगमेकर बन सकती है. 

पिछले चुनाव में विधायकों के बागी होने के बाद बसपा ने इस बार उम्मीदवारों का चयन यह ध्यान में रखते हुए किया है कि सभी बसपा चीफ मायावती और पार्टी के प्रति वफादार हों.

अंग्रेजी अखबार इकॉनमिक टाइम्स के अनुसार बीएसपी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने कहा कि हम सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. बीते 5 सालों में हमने 60 सीटों पर अपनी ताकत लगाई है. हमारी कोशिश है कि चुनाव परिणामों के बाद सत्ता का संतुलन बना रहे.

MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आसान नहीं कांग्रेस-BJP की राह, बन रहे नए समीकरण, ये दल खड़ी कर सकते हैं मुश्किल

अपने विधायकों को मंत्री बनाएंगे- BSP
दीगर है कि राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बाद, बसपा सबसे बड़ी पार्टी है. साल 1998 के चुनाव में पहली बार 2 सीटें हासिल करने वाली बसपा का प्लान है कि विधायकों के टूटने की गतिविधियों से बचने के लिए पार्टी सरकारों को बाहर से समर्थन नहीं देगी बल्कि सत्ता का साझेदार बनेगी. अखबार के अनुसार बसपा के एक सूत्र ने कह कि अगर इस बार जरूरत पड़ी तो हम अपने विधायकों को मंत्री बनाएंगे. 

साल 2018 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की बात करें तो बसपा ने 190 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 178 पर उसकी जमानत जब्त हुई थी. इसके अलावा उसे 6 सीटों पर जीत मिली थी. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने राजस्थान में राष्ट्रीय पार्टी की हैसियत से चुनाव लड़ा था. उसे 4.03 फीसदी वोट मिले थे. बीजेपी और कांग्रेस के बाद सबसे ज्यादा वोट बीएसपी (14 लाख 35 हजार 858) को मिले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget