एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कोटा संभाग की 17 में से 4 पर बीजेपी ने उतारीं महिला प्रत्याशी, अब भी होल्ड पर है हॉट सीट उत्तर

Rajasthan Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट में कोटा संभाग की 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. इनमें तीन महिला हैं. वसुंधरा राजे को पहले बीजेपी प्रत्याशी बना चुकी है.

Rajasthan Election 2023: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने कोटा संभाग से 7 नामों को शामिल किया गया है. जारी की गई सूची के अनुसार केशवराय पाटन से चंद्रकांता मेघवाल, हिंडोली से प्रभु लाल सैनी, लाडपुरा विधानसभा सीट से कल्पना देवी, रामगंज मंडी से मदन दिलावर, अंता विधानसभा से कंवरलाल मीणा, किशनगंज से ललित मीणा, बारां-अटरू से सारिका सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है.

कोटा संभाग की 17 में 4 सीटें बीजेपी ने महिलाओं को दीं 
जारी की गई सूची में तीन महिलाओं को शामिल किया गया है. जबकी वसुंधरा राजे को पहले ही टिकट मिल चुका है, ऐसे में भाजना ने कोटा संभाग की 17 विधानसभा में 4 महिओं को प्रत्याशी बनाया है. जिसमें दो पूर्व विधायक कल्पना देवी और चन्द्रकांता मेघवाल और नए चेहरों के रूप में सारिका सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. जबकि पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी को हिंडोली से चुनाव लड़ाया जा रहा है. चंद्रकांता मेघवाल को केशवराय पाटन, कल्पना देवी को लाडपुरा और मदन दिलावर को यथावत रखा गया है. उन्हें रामगंजमंडी से प्रत्याशी बनाया गया है. 

हॉट सीट मानी जाने वाली कोटा उत्तर अभी भी होल्ड पर
राजस्थान की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली कोटा उत्तर विधानसभा बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए रहस्य बनी हुई है. यहां किसे उतारा जाएगा यह एक पहेली बन गई है. एक तरफ गुटबाजी सामने आ रही है तो दूसरी और आला कमान की नाराजगी इस सीट पर साफ तौर से नजर आ रही है. बीजेपी की इस सूची में भी कोटा उत्तर से कोई नाम नहीं आया है. जबकि प्रबल दावेदार के रूप में प्रहलाद गुंजल पिछले कई सालों से यहां पर कार्यकर्ताओं के बीच रहकर मेहनत कर रहे हैं और एक बार वसुंधरा राजे के कार्यक्रम में शक्ति प्रदर्शन भी कर चुके हैं.

वहीं दूसरी ओर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का टिकट भी अभी तक फाइनल नहीं होने से कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है. यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल अपने बयानों और कार्यशैली से विवादों में रहे हैं. जिसके कारण उनका टिकट भी रोका गया है. ऐसे में यह सीट राजस्थान में इस समय सबसे हॉट सीट के रूप में देखी जा रही है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें किन-किन नेताओं के नाम शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget