एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: अभी तक किसके भरोसे हुए हैं सारे काम? BJP नेता वसुंधरा राजे ने खुद बता दिया

Rajasthan Elections 2023: वसुंधरा राजे ने लोगों से कहा कि सरकार को काम करने के लिए 5-10 साल का समय दें. पांच साल बहुत कम समय होता है, इतने कम समय में दौड़-दौड़कर भी काम पूरा नहीं कर सकते.

Rajasthan Election: चुनावों के नजदीक आते ही राजस्थान में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. आज बीजेपी (BJP) नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सारा काम हम करते हैं और फीता काटने का काम कांग्रेस करती है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आज तक जो भी काम हुआ है, वो किसके भरोसे हुआ है?

'लोगों का प्यार हमारी पूंजी, इसके लिए खून तक देंगे'

वसुंधरा राजे ने कहा कि कभी-कभी लोग मजाक करते हैं, वे मेरे से ये कहते हैं कि वसुंधरा राजे हमेशा ये कहती है कि ये भगवान के भरोसे है. हां मैं तो ये कहती हूं कि मैं भगवान के भरोसे हूं. उन्होंने कहा कि जो भी अभी तक काम हुआ है वह भगवान के भरोसे ही हुआ है और भगवान ने छप्पर खोल के दिया है. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राजस्थान के लोगों का जो प्यार है वो ही हमारी पूंजी है. इस पूंजी के लिए चाहे हमें कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े, चाहे खून ही क्यों न देना पड़े. यही प्यार है भाइयों जिसके लिए हम भागते-दौड़ते और इतनी मेहनत करते हैं. यही प्यार है जिसके लिए हम मरते हैं. यह जिम्मेदारी सब को नहीं मिलती. उन्होंने कहा कि जब मैं गांव में जाती हूं और कोई बड़ा बुजुर्ग सिर पर हाथ रख देता है या गाल पर हाथ फेर देता है तो मैं समझती हूं कि इससे बड़ी बात कोई और नहीं हो सकती. इसलिए जरूरी है कि हम मेहनत करते रहें.

काम हमने किये और फीता कांग्रेस काटती है- राजे

उन्होंने कहा कि मेरे से कई लोग कहते हैं कि दूसरी सरकारें तो काम करती नहीं हैं आप क्यों करते हो, आप भी आराम से चलो. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सरकार से काम करवाने के लिए उसे 5-10 साल का समय दो. उन्होंने कहा कि 5 साल इतना छोटा समय होता कि यदि दौड़-दौड़कर भी काम करो तो भी काम को पूरा नहीं कर सकते. बीजेपी नेता ने कहा कि हम पूरा घर सजा के छोड़ते हैं और फिर कांग्रेस आ जाती है और उसका मजा उठाती है. उन्होंने कहा कि हमने जो-जो काम किए उसका फीता काटने का काम कांग्रेस करती है.

क्या इस बार बीजेपी का सीएम चेहरा बन पाएंगी राजे?

बता दें कि इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा का चुनाव होना है. आने वाला वक्त बताएगा कि बीजेपी किसे सीएम का चेहरा घोषित करती है. लेकिन दावेदारी पेश करने के लिए राजनीति जारी है.

यह भी पढ़ें: Kota: हॉस्टल की छठी मंजिल से गिरा छात्र, CCTV में कैद हुई मौत, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget