एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस-बीजेपी का राजस्थान में अपनी सरकार बनाने का दावा, सीएम गहलोत बोले- 'लगता है कोई अंडर करंट...'

Rajasthan Election 2023 Polling: राजस्थान विधानसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया. माधोपुर में एक नवविवाहित जोड़ा वोट डालने पहुंचा जबकि एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर लाया गया.

Rajasthan Assembly Election 2023 News: राजस्थान में विधानसभा की 199 सीट के लिए शनिवार (25 नवंबर) को शाम पांच बजे तक 68 फीसदी से अधिक मतदान हुआ. राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. दोनों ही दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी को जनादेश मिलने की उम्मीद जताई है. अधिकारियों के अनुसार, हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में कुल मतदान फीसदी 74.06 फीसदी रहा था.

सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के नेताओं ने दिन में मीडिया से बातचीत में विश्वास जताया कि उनकी पार्टी को जनादेश मिलेगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में कहा कि कांग्रेस के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है और पार्टी राज्य में फिर से सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि कोई "अंडरकरंट" है. ऐसा लगता है कि (कांग्रेस) सरकार दोबारा बनेगी."

सीएम गहलोत के बयान पर वसुंधरा राजे का पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में मीडिया से सीएम गहलोत के "अंडरकरंट" वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा, "मैं उनसे सहमत हूं. वास्तव में एक "अंडर करंट" है, लेकिन यह बीजेपी के पक्ष में है. तीन दिसंबर को कमल (बीजेपी का चुनाव चिह्न) खिलेगा." जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "बीजेपी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है. इस बार लोग कांग्रेस के पांच साल के शासन के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध, पेपर लीक और भ्रष्टाचार को ध्यान में रखकर वोट करेंगे."इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य नेताओं ने राजस्थान के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की. 

दिग्गजों ने डाला संबंधि बूथों पर वोट
मतदान के दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री गहलोत, केंद्रीय मंत्री शेखावत और कैलाश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री राजे और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी वोट डाले. गहलोत और शेखावत ने जोधपुर में, चौधरी ने बालोतरा में, राजे ने झालावाड़ में और पायलट ने जयपुर में वोट डाला. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और पार्टी सांसद दीया कुमारी और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर में मतदान किया. दिया कुमारी और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उन सात बीजेपी सांसदों में शामिल हैं, जो विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

6 बजे तक बूथ में घुसने वालों वोटिंग की अनुमति
अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजे तक 68.24 फीसदी मतदान हुआ. हालांकि अभी भी अनेक जगह मतदाता, बूथ परिसरों में हैं जिनके वोट डालने के बाद ही मत फीसदी का अंतिम आंकड़ा आएगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार छह बजे तक जो भी मतदाता बूथ परिसर में पहुंच गए हैं, उन सभी को वोट डालने की अनुमति होगी. हालांकि छह बजे के बाद किसी भी नए व्यक्ति को बूथ परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि मतदान के दौरान जहां एक गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया, वहीं कुछ हिस्सों में विभिन्न उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई.

वोटिंग के लेकर मतदाताओं में उत्साह
मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया. सीकर के श्रीमाधोपुर में एक नवविवाहित जोड़ा वोट डालने पहुंचा. कल उनकी शादी हुई थी. चित्तौड़गढ़ में बिस्तर पर पड़े एक मतदाता को स्ट्रेचर पर मतदान केंद्र तक लाया गया. राज्यभर में मतदान केंद्र पर "सेल्फी पॉइंट" बनाए गए थे, जहां लोगों-विशेषकर युवा मतदाताओं ने सेल्फी ली.राज्य में कुल 200 सीट हैं, लेकिन गंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Election 2023: गहलोत, वसुंधरा, पायलट, शेखावत ने डाले वोट, जानें किस दिग्गज ने कहां किया मतदान?

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget