एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: पूर्वी राजस्थान में BJP को मिली थी बस एक सीट, इस बार गहलोत के 'जादू' की पार्टी ने क्या ढूंढी काट?

Election 2023: BJP प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां 5 फरवरी को भरतपुर आएंगे. भरतपुर BJP के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं, लेकिन राजस्थान में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही माना जाता है. पूर्वी राजस्थान में साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. उस हार को भुलाने के लिए बीजेपी आगामी चुनाव को लेकर अभी से रणनीति बना रही है और पूर्वी राजस्थान को जीतने की कोशिश में लगी है. 

गुर्जर वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए भगवान देवनारायण जयंती के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की और अब पीएम मोदी 12 मई को दोसा में दिल्ली-मुंबई हाईवे का लोकार्पण करने राजस्थान के दोसा जिले आएंगे और दोसा जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे. कुल मिलाकर बीजेपी की रणनीति है कि किसी तरह से पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दोसा के विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कार्यक्रम में लाया जाए और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया जाए. 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष 5 फरवरी को आएंगे भरतपुर
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां भी 5 फरवरी को भरतपुर आ रहे हैं. बताया गया है कि भरतपुर बीजेपी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए विधानसभा क्षेत्र वार प्रभारी लगाकर जिम्मेदारी दी गई है. भरतपुर से भी काफी संख्या में लोगों को कार्यक्रम में ले जाने की तैयारी की जा रही है.

भीड़ जुटाने के लिए जिलाध्यक्ष का दौरा
ऋषि बंसल को बीजेपी का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनाने के बाद यह पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम है. जिलाध्यक्ष को भी अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिला है. अब देखने वाली बात यह होगी की भरतपुर के 7 विधानसभा क्षेत्रों से कितनी भीड़ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाती है, बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने भरतपुर पहुंचकर जिलाध्यक्ष और विधानसभा प्रभारियों से जानकारी ली की कैसे बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ले जाएंगे. 

बीजेपी पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस के गढ़ को ढहाने की तैयारी में है. साल 2018 में पूर्वी राजस्थान में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया था. अब बीजेपी आलाकमान का पूर्वी राजस्थान पर ही फोकस है कि किस तरह यहां से कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया जाए.

क्या कांग्रेस रख पाएगी पुराना जलवा कायम?
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस की 13 सीट पर विजय हुई थी तो बीजेपी को मात्र 1 सीट पर जीत मिली थी. कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी राजस्थान का गढ़ फतेह किया था. अब बीजेपी कांग्रेस का गढ़ पूर्वी राजस्थान को फतेह करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा दोसा जिले में कराई जा रही है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी भरतपुर में दौरा प्रस्तावित है. 

अभी अमित शाह के दौरे की तारीख निश्चित नहीं की है, लेकिन भरतपुर संभाग में बीजेपी कार्यकर्ताओं को अमित शाह के दौरे की तैयारी करने को कहा गया है. अब देखने वाली बात यह है कि कौन भरतपुर संभाग को फतेह करेगा. 

पीएम मोदी के सहारे है बीजेपी?
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व के अलावा मोदी के नाम पर वोट जुटाने का प्रयास कर रही है. साथ ही, अशोक गहलोत और सचिन पायलट की कुर्सी की लड़ाई को मोहरा बनाकर चुनाव मैदान में जाने की तैयारी कर रही है. अब कौन वोटरों को लुभा पाता है, यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा.

सीएम की जनकल्याणकारी योजनाओं के सहारे कांग्रेस?
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि अबकी बार 156 सीट जीतकर राजस्थान में फिर से में मुख्यमंत्री बनेंगे. अशोक गहलोत का कहना है कि राज्य सरकार ने जो जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, उसके सहारे फिर एक बार कांग्रेस की सरकार बनेगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: चुनाव से पहले आदिवासी वर्ग को साधेंगे CM गहलोत? पहली बार होने जा रहा 'राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण सम्मेलन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget