एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: राजनीतिक दलों के साथ-साथ चुनावी तैयारियों में जुटा प्रशासन, तैयार हो रही असामाजिक तत्वों की लिस्ट

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस अपने गढ़ को बचाने के प्रयास में तो BJP कांग्रेस के किले को ढहाने की तैयारी में है. साल 2018 के चुनाव में बीजेपी का भरतपुर संभाग में सूपड़ा साफ हो गया था.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections 2023) की उलटी गिनती शुरू हो गई है. कुछ महीनों के बाद राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनावी मोड़ में आ चुकी हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों का फोकस पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग पर है. 

कांग्रेस अपने गढ़ को बचाने के प्रयास में तो बीजेपी कांग्रेस के किले को ढहाने की तैयारी में है. क्योंकि वर्ष 2018 के चुनाव में बीजेपी का भरतपुर संभाग में सूपड़ा साफ हो गया था. कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग में जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी. अब दोनों पार्टियों की नजर भरतपुर संभाग पर है. 

प्रशासन ने शुरू की चुनाव की तैयारी
भरतपुर जिला कलेक्टर लोकबंधु ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में जिले के आला अधिकारियों की एक बैठक बुलाई. बैठक में अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित जिले के उपखंड अधिकारी, एएसपी और डीवाईएसपी के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में जिला कलेक्टर लोकबंधु ने अधिकारियों को साफ़ तौर पर निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे बदमाश जो मतदान को प्रभावित कर सकते हैं, उनकी एक लिस्ट तैयार की जाए. अवैध शराब पर रोक लगाकर आबकारी विभाग और पुलिस सयुंक्त कार्रवाई करें.

साल 2023 के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर भरतपुर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर लोकबंधु विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार की कोई ढील नहीं देना चाहते हैं और उन्होंने आज जिले के प्रशासनिक और पुलिस के सभी अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

किसी अफवाह की वजह से न बिगड़े कानून व्यवस्था
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहले की घटनाओं को देखते हुए ऐसे बदमाश जो मतदान को प्रभावित कर सकते हैं उनकी एक लिस्ट तैयार कर उन्हें पाबंद किया जाए. जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का चयन करें और अवैध शराब की रोकथाम के लिए पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करें. सोशल मीडिया पर निगरानी रखते हुए फेक न्यूज पर नजर रखें और अफवाह के कारण कानून व्यवस्था न बिगड़े इसका ध्यान रखा जाए.

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने सभी एएसपी और सीओ को अपने-अपने इलाकों की संवेदनशील घटनाओं की समीक्षा कर कार्यवाही करते हुए मामलों का समाधान करने के निर्देश दिए. साथ ही पुलिस अधिकारी अंतरराज्यीय और अंतर्जिला सीमा पर चेक पोस्टों की स्थापना कर जाब्ता की सूची तैयार करें जिससे चुनाव में अन्य जिलों और राज्यों से चुनाव में असामाजिक तत्व आकर माहौल न बिगाड़ सके.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान के चुनाव में कौन होगा कांग्रेस का CM फेस, सचिन पायलट ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget