एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने विधायकों की नब्ज टटोलने के लिए शुरू किया ‘वन टू वन’ संवाद, नेताओं से कही ये बात

Rajasthan: कांग्रेस ने अपने और पार्टी का समर्थन कर रहे विधायकों से ‘वन टू वन’ संवाद शुरू किया. इसके तहत कांग्रेस ने अजमेर और जोधपुर संभाग के विधायकों से ‘वन-टू-वन‘ बैठक कीं.

Rajasthan Assembly Election 2023: सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) ने आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की तैयारी शुरू करते हुए सोमवार को अपने विधायकों से कहा कि वे सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ें. विधायकों से इसके लिए अगले सप्‍ताह शुरू हो रहे महंगाई राहत शिविरों का पूरा पूरा फायदा उठाने को कहा गया है.

कांग्रेस ने अपने और पार्टी का समर्थन कर रहे विधायकों से ‘वन टू वन’ संवाद सोमवार को यहां शुरू किया. इसके तहत पहले दिन कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa), मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने अजमेर (Ajmair) और जोधपुर (Jodhpur) संभाग के विधायकों से ‘वन-टू-वन‘ बैठक कीं.

सचिन पायलट नहीं हुए शामिल
पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक से विधायक सचिन पायलट इस प्रक्रिया में पहले द‍िन शाम‍िल नहीं हुए क्योंकि उनके दो कार्यक्रम शाहपुरा (जयपुर) और खेतड़ी (झुंझुनू) में तय थे. पायलट ने पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों में, मौजूदा गहलोत सरकार द्वारा कार्रवाई नहीं क‍िए जाने के विरोध में हाल ही में जयपुर में एक दिवसीय ‘अनशन’ किया था. टोंक, अजमेर संभाग में आता है.

पायलट ने बैठक में शामिल होने का बताया कारण
पायलट ने खेतड़ी में संवाददाताओं से कहा कि उनके दिन में पहले से ही दो कार्यक्रम निर्धारित थे इसलिए वह जयपुर में बैठक में शामिल नहीं हो सके. कांग्रेस नेता ने कहा कि वह कांग्रेस (एआईसीसी) की बैठकों और अपने हालिया दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी नेतृत्व को अपने विचार पहले ही बता चुके हैं. पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि उनके अलावा अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, जोधपुर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और पाली के विधायक यहां प्रदेश कांग्रेस के नए कार्यालय (वॉर रूम) पहुंचे और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के बारे में अपना ‘फीडबैक’ द‍िया.

रंधावा, गहलोत और डोटासरा ने एक-एक करके विधायक को बुलाया और उनसे अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों, जातिगत समीकरणों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, नए जिलों की घोषणाओं के बारे में फीडबैक, एंटी इनकम्बेंसी का मुकाबला करने की योजना, अपनी सीटों पर तीसरे मोर्चे के आकलन के बारे में बात की. पार्टी सूत्रों ने बताया कि विधायकों को राज्‍य में 24 अप्रैल से लगने वाले महंगाई राहत शिविरों को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है.

 महंगाई राहत कैंप होंगे आयोजित
उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे ताकि पार्टी को चुनाव में इसका लाभ मिल सके. मुख्‍यमंत्री गहलोत ने हाल ही में योजनाओं के जमीनी स्‍तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया था. राजस्‍थान सरकार अपनी जनकल्याणकारी और महंगाई से राहत दिलाने वाली योजनाओं को लेकर शहरी वार्डों से लेकर गांवों में शिविर लगाएगी जिसकी शुरुआत 24 अप्रैल से होगी. इसके तहत 24 अप्रैल से 30 जून तक प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान के साथ-साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित होंगे. इनमें आमजन और वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं के बारे में जानकारी देकर पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाएगा.

 सरकार को दोहराने का लक्ष्य
कांग्रेस के एक नेता ने कहा, 'पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में गहलोत सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर सरकार को दोहराने का लक्ष्य बना रही है, लेकिन इसके लिए योजनाओं को योजनाबद्ध और समन्वित तरीके से प्रचारित करना महत्वपूर्ण है.' मुख्‍यमंत्री गहलोत ने विधायकों से हुई चर्चा के बारे में फोटो ट्वीट करते हुए कहा,’ राजस्थान को नं एक बनाने के मिशन 2030 और महंगाई राहत कैंप के बारे में जरूरी सुझाव मिले. ये विचार बुलंद राजस्थान के सपने को साकार करेंगे.‘

उन्‍होंने लिखा,’ ये चर्चा राजस्थान को नं 1 बनाने की दिशा को गति प्रदान करेगी.‘इससे पहले बैठक के लिए यहां पहुंचे पूर्व मंत्री और केकड़ी से विधायक रघु शर्मा ने कहा, 'चुनाव का साल है चुनाव की तैयारी हर पार्टी करती है. मैं समझता हूं क‍ि चुनाव के लिहाज से यह जरूरी है. वही कर रहे हैं. कैसे तैयारी हो, कि‍स तैयारी से चुनाव में जाएं.'

व‍िधायक राकेश पारीक ने क्या कहा
वहीं पायलट के समर्थक व‍िधायक राकेश पारीक ने कहा कि अगर पार्टी आलाकमान राज्‍य में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और पायलट को साथ लाता है तो पार्टी को राजस्थान में फिर से सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता. पारीक ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'राहुल गांधी और पार्टी आलाकमान ने गहलोत और पायलट दोनों को पार्टी की संपत्ति (एसेट) बताया है और मुझे उम्मीद है कि अगर पार्टी उन्हें साथ लाकर चुनाव लड़ती है तो कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से विधानसभा चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता.'

Rajasthan Politics: गहलोत सरकार के खिलाफ बागी सुर के बीच विधायकों के कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं सचिन पायलट, रंधावा भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget