एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: एक तरफ डॉक्टर-इंजीनियर, तो दूसरी तरफ 9वीं फेल आजमा रहे अपनी किस्मत, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं सभी प्रत्याशी

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा बढ़ा हुआ है. लोग खोज-खोजकर अपने उम्मीदवार की जानकारियां निकाल रहे हैं. ऐसे में जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके प्रत्याशी.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है. एक तरफ जहां बड़ी संख्या में कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, तो कई के नाम वापस कराने की कोशिश जारी है. दूसरी तरफ इस चुनाव में जहां एक तरफ डॉक्टर, इंजीनियर, वकील हैं, तो वहीं दूसरी तरफ 21 प्रत्याशी महज 9वीं पास भी हैं. कई वर्तमान में विधायक भी हैं. चुनाव आयोग के पास मौजूद रिकॉर्ड के अनुसार प्रदेश में 70 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने एमए किया है. इसके साथ ही 106 प्रत्याशियों ने स्नातक तक की पढ़ाई की है. 46 प्रत्याशी दसवीं पास, 45 प्रत्याशी 12वीं पास, 11 प्रत्याशियों ने बीएड, एमएड और बीपीएड की पढ़ाई की है.

इसके अलावा तीन प्रत्याशी 9वीं, 8 प्रत्याशी 8वीं और तीन प्रत्याशी 7वीं और एक प्रत्याशी 6वीं पास है. सात प्रत्याशियों ने आईटीआई, पॉलिटेक्निक और होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा कर रखा है. जोधपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अतुल पंसारी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. नीमकाथाना सीट से चुनाव लड़ रहे सुरेश मोदी भी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. इसके अलावा जयपुर की हवा महल सीट से बीजेपी ने बाल मुकुंद्राचार्य को चुनावी मैदान में उतारा है. उनके सामने कांग्रेस के आरआर तिवाड़ी चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्होंने ग्रेजुएशन कर रखी है. इतना ही नहीं बीजेपी ने पेशे से वकील रहे चंद्रमोहन बटवाड़ा को मैदान में उतार दिया है. 

डॉक्टर भी मैदान में 

वहीं नागौर विधानसभा सीट से डॉ ज्योति मिर्धा, सवाई माधोपुर से चुनाव मैदान में किरोड़ीलाल मीणा, धौलपुर से डॉक्टर शिवचरण कुशवाह, डीग विधानसभा सीट से डॉ. शैलेश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और बहरोड़ से डॉ. जसवंत यादव चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं बस्सी विधान सभा सीट पर आईपीएस और आईएएस आमने-सामने हैं. कई जगहों पर एमबीए और एमकॉम वाले भी मैदान में है, जिसमें कई पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime News: ज्वेलर के साथ लूटपाट और हत्या करने वाले 3 इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक ही परिवार से हैं आरोपी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget