एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: दूसरे शहरों में कर रहे हैं नौकरी, तो अपनी विधानसभा सीट पर कैसे करेंगे वोट? जानें 

Election 2023: चुनाव आयोग (ECI) की तरफ से प्रवासियों की सुविधा के लिए एक व्यवस्था शुरू की जा रही है. 'मतदान का अधिकार' के तहत आप किसी भी शहर से अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए वोट कर पाएंगे. 

Rajasthan Election 2023: एक के बाद एक राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) आ रहे हैं और इसके बाद लोकसभा (Lok Sabha Election) के चुनाव आते हैं. इन चुनावों में सबसे बड़ी चुनौती मतदान प्रतिशत बढ़ाने की रहती है. काफी कोशिशों के बाद भी वोटिंग परसेंट कम ही रहता है. इसकी एक सबसे बड़ी वजह है कि कई लोग नौकरी के चक्कर मे अन्य शहरों में रहते हैं, जो चुनाव के समय वोट करने घर नहीं आ पाते. अब यह समस्या चुनाव आयोग दूर करने जा रहा है.

हर व्यक्ति को 'मतदान का अधिकार' के तहत एक सुविधा मिलने जा रही है, जिसमें आप किसी भी शहर में रहिए, फिर भी अपने विधानसभा क्षेत्र में वोट कर पाएंगे. 

जनवरी में राज्यों के दलों की होगी बैठक
चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि जो शुरुआत की जा रही है. उसके प्रदर्शन के लिए 8 राष्ट्रीय और 57 राज्यीय दलों को 16 जनवरी को आयोग ने आमंत्रित किया है. वहां आयोग के तकनीकी विशेषज्ञ समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे. आयोग ने अपेक्षित विधिक परिवर्तनों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में परिवर्तनों और घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए मतदान की पद्धति/आरवीएम/प्रौद्योगिकी, यदि कोई हो, सहित विभिन्न संबंधित मामलों पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से 31 जनवरी तक लिखित मंतव्य देने का भी अनुरोध किया है. विभिन्न हितधारकों से प्राप्त फीडबेक और प्रोटोटाइप के प्रदर्शन के आधार पर आयोग रिमोट मतदान पद्धति को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया को उपयुक्त तरीके से आगे ले जाएगा. 

एक पोलिंग बूथ पर 73 विधानसभा क्षेत्र
जिस नए सिस्टम की शुरुआत की जा रही है, उसका नाम है 'रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन' (REVM) है. आयोग सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्यम के सहयोग से घरेलू प्रवासी मतदाताओं की भागीदारी को संभव करने के लिए यह पहल कर रहा है. इसमें उनके रिमोट लोकेशन अर्थात शिक्षा / रोजगार आदि के प्रयोजन से उनके मौजूदा निवास स्थान से, उनके गृह निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान करने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक बहु-निर्वाचन क्षेत्र रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) को प्रायोगिक तौर पर शुरू करने के लिए तैयार है.

ईवीएम का यह संशोधित रूप एक एकल रिमोट पोलिंग बूथ से 72 विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों पर मतदान करा सकता है. यानी मतदाता एक पोलिंग बूथ पर 72 विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Goodbye 2022: साल 2022 की वो घटनाएं, जिनके चलते सुर्खियों में रहा राजस्थान का भरतपुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget