एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: अगर BJP जीती तो कौन होगा राजस्थान का भावी मुख्यमंत्री? राज्यवर्धन सिंह ने दिया जवाब

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान बीजेपी की पहली उम्मीदवार सूची में सात सांसदों का नाम है. वहीं, राज्यवर्धन सिंह राठौर को भी पार्टी ने टिकट दिया है. इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं.

Rajyavardhan Singh Rathore on Rajasthan Assembly Election 2023: निर्वाचन आयोग (Election Commission) की ओर से सोमवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया. चुनाव आयोग के एलान के साथ ही पांचों राज्यों में चुनावी बिगुल बज गया. सोमवार को बीजेपी (BJP) से राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा चुनाव के 41 उमीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है. इतना ही नहीं, बीजेपी ने अपनी पहली सूची में सात सांसदों को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है. बीजेपी ने राज्यवर्धन सिंह राठौर (Rajyavardhan Singh Rathore) को भी चुनाव में उमीदवार बनाया है. 

राज्यवर्धन सिंह राठौर ने एबीपी न्यूज के  के सवाल कि क्या बीजेपी के चुनाव जीतने पर वो सीएम होंगे. इस पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा "पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री के चेहरे पर एक्स्ट्रा फोकस रहा है. उसी कारण तो राजस्थान का बेड़ा गर्ग हो गया. उन्होंने आगे कहा एक व्यक्ति मुख्यमंत्री बना हुआ था. एक व्यक्ति उपमुख्यंत्री बना हुआ था, लेकिन उसमें भी संतुष्टि नहीं थी और बाकी के जो मंत्री थे तो और बड़ा पद चाहते थे. ये राजस्थान की जनता को टोटल भूल गए थे."

पीएम मोदी नया राजनैतिक युग लेकर आए- राज्यवर्धन सिंह राठौर
सांसद राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी नया राजनैतिक युग लेकर आए हैं. इसके भीतर रिपोर्ट कार्ड की राजनीति होती है, वंशवाद की नहीं. यहां सबका रोटेशन होता है. वहीं वसुंधरा राजे को रिपलेश करने के सवाल पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा "बिल्कुल नहीं ये जो पूरी लिस्ट आई है, वो वसुंधरा राजे और जो बाकी नेता थे उन्होंनें ही तो लिस्ट बनाई है. मैं उस कमेटी में नहीं था. कुछ लोग पार्टी को दिशा देते हैं और चुनाव भी लड़ते हैं. ऐसे लोगों का कद कभी कम नहीं होता. बीजेपी सामुहिक नेतृत्व की  बातें कर रही है. ऐसे में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीजेपी को क्षेत्रीय चेहरों पर भरोसा नहीं हैं. 

इस सवाल का जवाब देते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा "बिल्कुल भरोसा है, लेकिन चुनाव जब लड़ना होता है, तो उस विधानसभा के अंदर आपकी स्टैंडिंग होनी चाहिए. आपकी रैपोटेशन होनी चाहिए. आपको लोगों पर यकीन होना चाहिए. आखिरकार आपका चुनाव आपके कार्यकर्ता लड़ते हैं और उन्हीं में से एक लीडर चुना जाता है, लेकिन आप जनता को क्या बताएंगे आप किस तरह का युग लाना चाहेंगे, कैसा काम करना चाहते हैं. हमारे लिए ये बड़ा सिंपल है. हमारे काम को परिभाषित करते हैं प्रधानमंत्री मोदी. जो काम उन्होंने और उनके साथ पूरी टीम ने किए हैं वो देश ने देखा है. पीएम ने जो कहा वो किया. आज अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है."

'सीएम अशोक गहलोत का काम ही नाकाम'
वहीं सीएम अशोक गहलोत के सामने कौन. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत का काम ही नकाम है. जो सरकार बेरोजगारी भत्ता लेकर आई वो रोजगार क्या देगी. उन्होंने पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि 18-18 पेपर लीक हुए. रद्द हुए . इन्होंने पूरी इंडस्ट्री खोल दी है. उन्होंने राजस्थान में हुए अपराधों को लेकर कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म हुए और तो और असंवेदनशील बयान दिए गए. वहीं उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि पीएम मोदी से सामने कोई नहीं है. I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर कहा कि ये लोग अपने सर्वाइवल के लिए साथ आए हैं. 

Rajasthan Election 2023: BJP की पहली उम्मीदवार सूची पर वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया, चुनाव से पहले पार्टी से कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget