एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: PCC चीफ डोटासरा का दावा, BJP की इस एक गलती का फायदा कांग्रेस को मिलेगा

Rajasthan Politics: गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में कहा कि BJP राजस्थान में विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही है. पार्टी नेता आपस में ही लड़ रहे हैं. बीजेपी नेताओं का 'ईगो क्लैश' भी बढ़ता जा रहा है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में पेपर लीक (Paper Leak) मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा (Kirodi Lal Meena) के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) को लेकर दिए बयान पर सियासत शुरू हो गई है. इस बयान से कांग्रेस (Congress) नेताओं को बीजेपी (BJP) पर निशाना साधने का नया मौका मिल गया है. मीणा के बयान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने तंज कसा है. साथ ही भाजपा में गुटबाजी चरम पर होने की बात भी कही.

'बीजेपी नेताओं में आपसी कलह'
पीसीसी चीफ डोटासरा ने सीकर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही है. पार्टी के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं. बीजेपी नेताओं का ईगो क्लैश बढ़ता जा रहा है. अभी हाल ही बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पर आरोप लगाए कि वो मेरा साथ नहीं दे रहे हैं. पूनियां किरोड़ी का साथ नहीं दे रहे हैं, या किरोड़ी बीजेपी की लाइन पर नहीं चल रहे, यह उनका अंदरूनी मामला है लेकिन कलह सबके सामने है.

'सूबे में कांग्रेस की सत्ता वापसी'
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि देश में डर, नफरत, बेरोजगारी का माहौल है. महंगाई कम नहीं हो रही. संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है. इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की. सभी राज्यों में कांग्रेस को अपार जनसमर्थन मिला. देश की जनता ने साथ दिया और यह बताया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान हैं.

अब कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शहरों, गांवों और वार्डों में जा रही है. कांग्रेस कार्यकर्ता राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जा रही है. प्रदेश में कांग्रेस सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. इन्हीं कामों और जनता के भरोसे पर खरा उतरते हुए कांग्रेस सरकार की सत्ता में वापसी होगी और राजस्थान में नया इतिहास बनेगा.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: राजस्थान BJP अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली रही कुर्सियां, आम जनता से ज्यादा पुलिसकर्मी आए नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget