एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी का वीडियो वायरल, बीजेपी के पूर्व विधायक को दी बधाई

Rajasthan Election 2023 News: 2018 के कांग्रेस प्रत्याशी महेश व्यास ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर BJP के पूर्व विधायक और संभावित प्रत्याशी पब्बा राम बिश्नोई को बधाई देते हुए दिख रहे हैं.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा. कांग्रेस, बीजेपी, आरएलपी, आम आदमी पार्टी सहित सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के चयन के लिए. लगातार मीटिंग कर रहे हैं और मंथन कर रहे हैं. कांग्रेस और बीजेपी के संभावित प्रत्याशी और कार्यकर्ता लिस्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लिस्ट जारी नहीं होने से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों में बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है. 

जोधपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी तक 6 उम्मीदवारों की घोषणा की है. फलौदी से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी महेश व्यास का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि संभावित प्रत्याशियों के अंदरखाने क्या चल रहा है. हालांकि कांग्रेस ने अभी तक फलौदी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है.

वायरल वीडियो में कह रहे हैं यह बात
देश दुनिया में प्रसिद्ध फलौदी सट्टा बाजार से 2018 के कांग्रेस प्रत्याशी महेश व्यास ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और संभावित प्रत्याशी पब्बा राम बिश्नोई को वीडियो में बधाई देते हुए दिख रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी महेश व्यास वीडियो में बोल रहे हैं कि "मेरी बहुत इच्छा थी कि में आपके सामने चुनाव लड़ूं और आपको हराऊं. लेकिन आप बहुत ही भाग्यशाली व्यक्ति हो पूर्व प्रत्याशी महेश व्यास बोलते नजर आ रहे हैं कि आपने पहले ओम जोशी को लुढ़का दिया. उसके बाद मुझे लुढ़का दिया. अब आप प्रकाश जी को मत हरा देना कि पता चले की एक-एक करके सबको पटखनी दे दी. फिर भी आपको अग्रिम शुभकामनाएं. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और फलौदी का भी आपको ही ख्याल रखना है".

वायरल वीडियो पर लोगों की है यह प्रतिक्रिया
दरअसल सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है. कई यूजर वीडियो को देखकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि कांग्रेस में बीजेपी का कितना डर है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि क्या बीजेपी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने से पहले लीक हो गई है. जो कांग्रेस तक पहुंच चुकी है. तभी वह लोग बधाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के बागी बने सिर दर्द! पार्टी नेतृत्व को दिया अल्टीमेटम- टिकट दो नहीं तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget