एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: टिकट न मिलने से नाराज कैलाश मेघवाल BJP के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Rajasthan Assembly Election 2023: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के बाद बीजेपी ने कैलाश मेघवाल पर यह एक्शन लिया. मेघवाल की सीट से पार्टी ने दूसरा उम्मीदावर उतारा.

Kailash Meghwal in Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव का समय करीब आते ही यहां की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है. बीजेपी ने जब अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी की तो पार्टी में बगावती सुर और तेज हो गए. एक वजह थी वरिष्ठ नेता माने जाने वाले कैलाश मेघवाल को इस बार टिकट न देना. ऐसे में कैलाश मेघवाल ने इस बार का चुनाव निर्दलीय लड़ने का एलान कर दिया है. 

कैलाश मेघवाल के इस एलान के बाद से राजनीति तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि वह 6 नवंबर को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे. मालूम हो, साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने भारी अंतर से जीत हासिल की थी. इसके बाद भी 2023 चुनाव के लिए बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल नहीं किया.

अनुशासनहीनता के आरोप में बीजेपी ने की कार्रवाई
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले ही कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के खिलाफ विवादास्पद बयान दिया था. वहीं, कांग्रेस के नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की थी. ऐसे में पार्टी ने अनुशासनहीनता करने के कारण कैलाश मेघवाल के खिलाफ यह कार्रवाई की है.

पार्टी की तरफ से मिला था कारण बताओ नोटिस
गौरतलब है कि सितंबर में ही बीजेपी ने कैलाश मेघवाल को अपनी प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया था. वहीं, अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के चलते उन्हें सीपी जोशी की ओर से कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया था. एक ओर राजस्थान की विपक्षी पार्टी बीजेपी सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस से टक्कर लेने की तैयारी कर रही है. इसी बीच कैलाश मेघवाल के विवादित बयान ने पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी थी. ऐसे में बीजेपी की तरफ से कैलाश मेघवाल को नोटिस जारी किया गया था. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Congress List: कांग्रेस ने 23 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, हवामहल से महेश जोशी की जगह इस नेता को मिला टिकट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget