एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान सरकार पर बरसे जेपी नड्डा, कहा-'17 रेप हर दिन, 17 बार पेपर लीक', खाचरियावास ने किया पलटवार

JP Nadda In Kota: जेपी नड्डा ने कहा कि जनता ठगा सा महसूस करती है, महिला उत्पीड़न, किसानों के साथ धोखा, युवाओं के साथ धोखा, भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता ने मन बना लिया है.

Rajasthan Assembly Election 2023: कोटा आए जेपी नड्डा ने कोटा संभाग के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की नब्ज को टटोला और विस्तृत चर्चा की.  जेपी नड्डा ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए और बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया. जेपी नड्डा ने कहा कि कोटा, बूंदी और बारां, झालावाड़ के कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बातचीत की है, उन्होंने कहा कि पदाधिकारी से विस्तृत चर्चा की गई है. नड्डा ने कहा कि वीर भूमि पर आने का मौका मिला, जो जोश कार्यकर्ताओं में है उसे देखकर लगता है कि बीजेपी के प्रति जनता ने मन बना लिया है. साथ ही ये भी कहा कि जनता ने संकल्प कर लिया है कि वह कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी. जनता ने मन बना लिया है कि वह इस बार बीजेपी को आशीर्वाद देगी. 

नड्डा ने कहा कि राजस्थान की जनता ठगा सा महसूस करती है, महिला उत्पीड़न, किसानों के साथ धोखा, युवाओं के साथ धोखा, भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार को उखाड फेंकने का मन जनता ने बना लिया है. जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान में 17 रेप प्रतिदिन हो रहे हैं, 22 प्रतिशत अकेले राजस्थान में रेप की घटनाएं हो रही है, 15 हजार माइनर रेट की घटनाएं हो रही है. यह आंकड़े क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट के आंकड़े हैं. आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान क्राइम में नंबर एक पर है.

राजस्थान के 50 लाख युवाओं के साथ किया धोखा
जेपी नड्डा ने कहा कि करौली की घटना किसी से छुपी नहीं है, वहां एक बहन के साथ बलात्कार की घटना हुई और क्रूरता भी देखी गई. भीलवाड़ा की घटना भी किसी से छुपी नहीं है. जहां पर मानवता शर्माती है. ऐसे हजारों केस हैं, लेकिन गहलोत सरकार की उदासीनता हमें देखने को मिलती है. उन्होंने कहा कि युवाओं की जब बात करें तो राजस्थान में 17 पेपर लीक हुए हैं और 50 लाख युवाओं के साथ अन्याय हुआ है. युवाओं ने भी मन बना लिया है कि इस बेशर्म सरकार को उखाड़ फेंकेंग. यह सरकार इतने कुकृत्य करने के बाद भी बेशर्मी से खड़ी है. उन्होंने किसानों के बारे में कहा कि राजस्थान में 19 हजार से ज्यादा किसानों की भूमि नीलाम हो चुकी है साथी कुर्क हो चुकी है.

'कोटा की 17 की 17 विधानसभा बीजेपी जीतेगी'
राहुल गांधी ने राजस्थान में आते समय कहा था कि किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा, लेकिन इस बार किस उद्वेलित है और वह भी कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है. जेपी नड्डा ने भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लाल डायरी में बेशर्मी से कृत्य हैं.  उन्होंने कहा कि कोटा में दुख के साथ कहना पड़ता है कि यहां का एक मंत्री कहता है कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, ऐसे नेता और ऐसी पार्टी की भावना कैसी होगी. उन्होंने कहा कि कोटा की 17 की 17 विधानसभा बीजेपी जीतेगी.

जेपी नड्डा पर खाचरियावास का पलटवार
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के बयान पर राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास कांग्रेस पर आरोप लगाने के अलावा और कुछ भी नहीं है. राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताना चाहिए कि बीजेपी को 9 साल से अधिक हो गए हैं, अच्छे दिनों का क्या हुआ?... पेट्रोल-डीजल ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए... GST ने क्या कर दिया?... बीजेपी ने टैक्स लगाने के अलावा क्या किया? बीजेपी के कोई भी नेता आता है तो अपने काम नहीं बताता है... राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी... सवाल देश के लोकतंत्र का है..."

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: क्या राजस्थान बीजेपी में मौजूदा विधायकों का कटेगा पत्ता?, राजेंद्र राठौड़ ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget