एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: राजस्थान में BJP के उम्मीदवारों में चार महंतों की जीत, जानें- किसे कहां से मिली जीत

Rajasthan Election News: बीजेपी ने इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में चार महंतों को चुनावी मैदान में उतारा था. वहीं इन चारों संतों ने जीत दर्ज की है. आइए जानते हैं किस संत ने कहां से जीत हासिल की है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर चुनावी समर में उतरे चार महंत विधायक चुने गए हैं. पार्टी ने कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के मुद्दे को उठाते हुए हिंदुत्व के मुद्दे पर मतदाताओं को लुभाया था. राज्य के इतिहास में संभवत: पहली बार चार महंत एक साथ राज्य विधानसभा में नजर आएंगे. इनमें हवामहल से बालमुकुंद आचार्य, पोकरण से महंत प्रताप पुरी, सिरोही से ओटाराम देवासी और तिजारा से बाबा बालकनाथ शामिल हैं.

दरअसल, ओटाराम देवासी पहले भी विधायक रह चुके हैं और वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पिछली बीजेपी सरकार में मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं. अन्य तीनों विधायक विधानसभा में नए हैं. अलवर से सांसद बाबा बालकनाथ तिजारा सीट से जीते हैं और अक्सर अपनी टिप्पणियों से विवादों में रहे हैं. हवामहल सीट से निर्वाचित बालमुकुंद आचार्य इलाके में मंदिरों के 'विध्वंस' के खिलाफ एक अभियान शुरू करने को लेकर चर्चा में आए थे.

'नॉन वेज' भोजन बेचने वाली दुकानों को हटाने का निर्देश
वहीं हवामहल से विधायक बाल मुकुंदाचार्य पहले ही दिन से एक्टिव नजर आए. आचार्य का एक वीडियो सोमवार (4 दिसंबर) को सामने आया जिसमें वह कथित तौर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के चांदी की टकसाल इलाके में सड़क किनारे 'नॉन वेज' भोजन बेचने वाली दुकानों को हटाने का निर्देश एक अधिकारी को फोन पर देते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें वह कह रहे हैं,‘‘क्या सड़क पर खुले में नॉनवेज बेच सकते हैं? हां या ना में जवाब दें. क्या आप उनका समर्थन कर रहे हैं?'वह कह रहे हैं,‘‘चांद की टकसाल इलाके में सड़क किनारे नॉन वेज बेचने वाली दुकानों को हटाएं. उनके लाइसेंस चैक करें. मैं शाम को आपसे रिपोर्ट लूंगा. रिपोर्ट आप मुझे देंगे या मुझे लेने आपके पास आना होगा?'

उन्हें फोन पर यह कहते हुए सुना जा सकता है,'सड़कों के किनारे नॉनवेज बनाने वाले ठेले वाले तुरंत प्रभाव से नहीं दिखने चाहिए. मैं शाम को आपसे रिपोर्ट लूंगा.' बालमुकुंद ने हवा महल निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के आर आर तिवारी को 914 वोटों के मामूली अंतर से हराया. इसी सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है.

'ध्वस्त' मंदिरों को पुनर्निर्माण करने का किया गया था वादा
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान जयपुर में रोड शो किया था. आचार्य ने अपने प्रचार अभियान के दौरान दावा किया था कि हवा महल क्षेत्र में कई मंदिरों को एक साजिश के तहत 'ध्वस्त' कर दिया गया था और लोगों को आश्वासन दिया था कि अगर बीजेपी सत्ता में आई, तो इनका पुनर्निर्माण किया जाएगा. मुंडारा माता मंदिर के महंत ओटाराम देवासी वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पिछली बीजेपी सरकार में मंत्री थे. वह 2018 के चुनाव में हार गए. इस बार वह सिरोही से निर्वाचित हुए हैं. अन्य तीनों पुजारी विधानसभा में नए हैं.

बाबा बालकनाथ ने तिजारा सीट पर जीत दर्ज की है जहां बीजेपी 1951 से लेकर 2018 के के बीच केवल एक बार जीती थी. यहां अपने आक्रामक प्रचार के साथ बालक नाथ ने कांग्रेस के इमरान खान को हराकर 6173 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. इस सीट पर मतदान में दूसरा सबसे ज्यादा 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ.

चुनाव आयोग ने दिया था नोटिस
चुनाव आयोग ने बालकनाथ को उनके उस बयान पर नोटिस दिया था जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनावों की तुलना भारत-पाकिस्तान मैच से की थी. हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए 'प्रोत्साहित' कर रहे थे. उन्होंने कहा था,‘‘इस बार चुनाव भारत-पाकिस्तान मैच जैसा है. यह सिर्फ जीत की लड़ाई नहीं है, यह मतदान प्रतिशत की भी लड़ाई है.’’

'साजिश करने की हिम्मत न करें'
उन्होंने कहा था, वे 'कबिला' एकजुट हो गए हैं और हमें मतदान प्रतिशत के साथ उनकी योजनाओं को हराना है ताकि भविष्य में वे कभी भी एकजुट होने और हमारे सनातन धर्म को हराने की साजिश करने की हिम्मत न करें.’’ हालांकि बाद में बालकनाथ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था, ''मैं चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा हूं.'' वहीं राज्य की सुदूर पोकरण सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर महंत प्रताप पुरी को कांग्रेस के सालेह मोहम्मद के खिलाफ खड़ा किया गया था. पुरी ने 2018 के चुनाव में मुस्लिम धार्मिक नेता गाजी फकीर के बेटे सालेह मोहम्मद के हाथों मिली अपनी हार का बदला लिया.

महंत पुरी ने बड़े अंतर से जित हासिल की है
सालेह मोहम्मद ने गत विधानसभा चुनाव में महंत प्रताप पुरी को सिर्फ 872 वोटों से हराया था. इस बार भी दोनों के आमने सामने होने से यह राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक रही. राज्य में इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत रहा और महंत पुरी ने 35,427 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. प्रताप पुरी बाड़मेर के तारातरा मठ के महंत हैं. सिरोही के ओटाराम देवासी ने तब सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्हें तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार में उन्हें गो-पालन मंत्रालय का प्रभार दिया गया. मुंडारा माता मंदिर के महंत देवासी ने 2023 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार और निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी संयम लोढ़ा को 35805 वोटों से हराकर जीत हासिल की है.

राज्य की कुल 200 में से 199 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ जिसके वोटों की गिनती रविवार को की गई. इसमें बीजेपी को 115 सीटों के साथ बहुमत मिला जबकि कांग्रेस 69 सीट पर सिमट गई. तीन सीट भारत आदिवासी पार्टी, दो सीट बहुजन समाज पार्टी (बसपा), एक-एक सीट राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और आठ निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election Result 2023: कोटा में नोटा ने चौंकाया! विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों से ज्यादा हासिल किए वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget