एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: पूर्व विधायक देवी सिंह भाटी बोले- बीजेपी की लिडरशिप में दम नहीं, कांग्रेस को भी घेरा, राजे के लिए कही ये बात

Rajasthan Elections 2023: कोलायत से पूर्व विधायक देवी सिंह भाटी कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती नहीं दिख रही है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने बाकी है. बीजेपी कांग्रेस सहित अन्य दल चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए तैयार है. इस बीच तीसरा मोर्चा को लेकर सुगबुगाहट काफी तेज है. कोलायत से पूर्व विधायक देवी सिंह भाटी अपने तीसरे मोर्चे को मजबूत करने के लिए जोधपुर पहुंचे सर्किट हाउस में एबीपी लाइव से खास बातचीत के दौरान कांग्रेस और बीजेपी पर जोरदार हमला बोल दिया कांग्रेस की सरकार जा रही है लेकिन बीजेपी में टांग खिंचाई के चलते गड़बड़ हो सकती है.

'जाते-जाते रेवड़ियां बांट रही सरकार' 
पूर्व विधायक देवी सिंह भाटी ने कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार तो जा रही है, अब अंतिम समय में कांग्रेस लॉलीपॉप दे रही है. रेवड़ियां बांट रही है. अखबार में ऐड दे रही है. मुझे तो कांग्रेस को सरकार बनती कहीं नजर नहीं आ रही है.

'बीजेपी में चल रही टांग खिंचाई'
भाटी ने कहा, "बीजेपी की बात करें तो उसमें जोश कौन दिखाएगा जब तक युद्ध के मैदान में जोश नहीं दिखाते हैं. युद्ध जीता नहीं जाता है मुझे तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अलावा बीजेपी में कोई ऐसा जोश भरने वाला नजर नहीं आ रहा है. नेतृत्व वसुंधरा राजे को मिले तो राजस्थान में स्थिति बन सकती है. नहीं तो सब कुछ गड़बड़ है. बीजेपी में मुख्यमंत्री को लेकर टांग खिंचाई तो अभी से ही चल रही है."
 
'पीएम मोदी को करना पड़ा ट्वीट'
बीजेपी को घेरते हुए भाटी ने कहा, "नहीं सहेगा राजस्थान अभियान में आपने देखा होगा कि प्रदेश बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी लेकिन वहां संख्या बल नहीं के बराबर था. 10 से 15 हजार लोग ही प्रदर्शन में पहुंचे और एक सड़क पर कुर्सियां लगाकर बैठे थे. अब आप इतने से लोग विरोध दिखा रहे हो. इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया था कि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचें. जब पीएम मोदी को ट्वीट करने की नौबत आ गई तो समझ लो कि राजस्थान बीजेपी में लीडरशिप में कोई दम नहीं है."

'आकाओं को हिसाब किताब देना पड़ता होगा'
लाल डायरी के मुद्दे पर देवी सिंह भाटी ने कहा, "मैंने मेरे राजनीतिक जीवन में बहुत सारी लाल डायरिया के बारे में सुना है. हर्षद मेहता से लेकर कौन-कौन कैसी कैसी डायरी लिखता था, लेकिन सभी डायरियो का परिणाम कुछ नहीं हुआ. अभी फिलहल लाल डायरी आई है. उसमें लिखने वाला जाने कई बार ऐसा होता है कि हिसाब किताब में लिखना पड़ता है. क्योंकि अपने आकाओं को हिसाब किताब देना पड़ता है."

'तीसरा मोर्चा नहीं स्वार्थी मोर्चा'
राष्ट्रीय स्तर के तीसरे मोर्चे की बैठक के सवाल पर कहा, "वो लोग तो अलग हैं. वो कोई मोर्चा नहीं है. वो तो स्वार्थी का मोर्चा है. किसी को परिवार को आगे लाने का स्वार्थ है. किसी को बच्चों को आगे राजनीति में भविष्य बनाना है. किसी को भ्रष्टाचार करना है. तो आखिरकार इन सब ने सोचा कि क्या करें तो सब इकट्ठा हो जाते हैं. और सब अपने स्वार्थ को लेकर सभी डाकू चोर लुटेरे इकट्ठा हो गए."

'फ्री की बीमारी पूरे देश में फैल गई'
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फ्री मोबाइल योजना पर बोलते हुए कहा, "अगर सीएम अशोक गहलोत राजा कर्ण की तरह सोना देते छत देते और अपनी कमाई का देते तो अच्छा लगता जनता का पैसा लुटा रहे हैं. अगले को जरूरत है या नहीं बस लुटा रहे हैं. मोबाइल दे रहे हैं. यह नीति सही नहीं है. इस तरह की फ्री योजनाओं की शुरुआत तमिलनाडु से हुई थी. फिर यह बीमारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में फैलाई और धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गई है जो प्रजातंत्र के लिए खतरनाक है."

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: बसपा ने 60 सीटों पर जीत का बनाया ये बड़ा प्लान, प्रभारी बोले- गुढ़ा के साथ जो हुआ वो जनता से धोखे का फल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget