एक्सप्लोरर

Dungarpur: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पैदल चलकर पहुंचीं बेणेश्वर धाम, चुनाव के 10 महीने पहले दिए ये संकेत

वसुंधरा राजे ने अपने डूंगरपुर जिले के दौरे के दौरान आदिवासियों के महाकुंभ बेणेश्वर मेले में शामिल हुईं. राजे पैदल चलकर राधाकृष्ण मंदिर पहुंचीं. यहां उन्होंने महंत अच्युतानंद महाराज का आशीर्वाद लिया.

Rajasthan Assembly Elections 2023: आदिवासियों के महाकुंभ और आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बेणेश्वर धाम में मेंला चल रहा है जो 11 फरवरी को समाप्त होगा. वहीं 4 और 5 फरवरी को माघ पूर्णिमा होने की वजह से लाखों भक्त यहां पहुंचे. इस दिन यहां विशेष यह भी था कि मेले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने पैदल यात्रा की. यहीं नहीं दो दिन के अपने डूंगरपुर (Dungarpur) दौरे में पूर्व सीएम स्थानीय लोगों से मिलीं और उनका हालचाल जाना. स्थानीय नेता और लोग कह रहे हैं कि इस वागड़ के दौरे से उन्होंने चुनाव में अपनी दावेदारी के साफ संकेत दे दिए हैं.

बेणेश्वर धाम मेले की बात करें तो 11 दिन के इस मेले में 7 लाख से ज्यादा मावभक्त आते हैं. यहां त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाते हैं और मावजी महाराज के दर्शन प्राप्त करते हैं. यहां भक्त महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आते हैं. यहां सोम, माही और जाखम नदियों का संगम होता है. यही नहीं आज से 300 साल पहले यहां के संत मावजी महाराज ने जो आगमवणी या और ग्रंथ लिखे थे उसकी सभी भविष्यवाणियां सच हो रही हैं और आज भी यहां चोपड़ा पढ़ा जाता है.

आप अपना आशीर्वाद बनाए रखे- पूर्व सीएम
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और पूर्व मंत्री श्री चंद कृपलानी भी डूंगरपुर पहुंचे. इस दौरान आसपुर में गोल पुल से डूंगरपुर जिले की सीमा में प्रवेश करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे का स्वागत किया. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री राजे बेणेश्वर धाम में चल रहे राष्ट्रीय मेले में भाग लेने के लिए रवाना हुई. बेणेश्वर धाम पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री राजे राधा कृष्ण मंदिर से करीब डेढ़ किलो मीटर पहले कार से उतर गई और मेले में पैदल चलने लगी. इस दौरान वसुंधरा राजे ने मेलार्थियों से बात की और उनका हाल-चाल भी जाना. राधा कृष्ण मंदिर पहुंचते ही बेणेश्वर धाम के ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राजे का स्वागत किया. 

विकास और ज्यादा होगा- पूर्व सीएम
वहीं पूर्व सीएम राजे ने बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज से आशीर्वाद लिया. अपने संबोधन में वसुंधरा राजे ने मावजी महाराज के चौपड़ों का जिक्र करते हुए मावभक्तों को उनकी वाणी को घर-घर पहुंचाने का आव्हान किया. इस दौरान उन्होंने विकास को लेकर भी बोलते हुए कहा कि पिछले सालों में बेणेश्वर धाम का विकास हुआ, लेकिन अभी और भी विकास की आवश्यकता है. आप अपना आशीवार्द देते रहे आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों सभी काम होंगे. वहीं लोगों का कहना है कि इस दौरे से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने चुनाव में अपनी दावेदारी बताई है.

ये भी पढ़ें :-Rajasthan Politics: राजस्थान BJP अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली रही कुर्सियां, आम जनता से ज्यादा पुलिसकर्मी आए नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget