एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'हनुमान बेनीवाल ने CM गहलोत के आगे जोड़े थे हाथ-पैर...', मंच से दिव्या मदेरणा का चौंकाने वाला दावा

Rajasthan Elections 2023: ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने हनुमान बेनीवाल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि बेनीवाल को लगता है कि किसानों से सबकुछ उन्होंने ही किया है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले की जाट नेताओं के बीच तकरार लगातार बढ़ने लगी है. ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच रिश्तो में दरार बढ़ती जा रही है. दोनों ही नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप बयानों में तल्खी की भी देखी जा रही है. कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने मंगलवार को एक सभा के दौरान हनुमान बेनीवाल पर जोरदार हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगा दिए. 

'सीएम के आगे जोड़े हाथ पैर'
ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के तिवारी गांव में एक उद्घाटन समारोह में पहुंचीं थी. इस दौरान सभा में मौजूद लोगों के बीच दिव्या मदेरणा बोलीं, "मैं इतनी कड़काई रखती हूं, स्वाभिमान और किसान के लिए घुटने नहीं टेकती. मैं बंद कमरों में बात नहीं करती हूं. जो भी बात करती हूं खुली खुली करती हूं और सबके सामने करती हूं. सांसद हनुमान बेनीवाल जो कहते हैं कि मैंने ये कर दिया मैंने वो कर दिया. हनुमान बेनीवाल के तीनों विधायक जेल जा रहे थे. सुप्रीम कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी. गिरफ्तारी से डर रहे थे. उस समय दौड़कर मुख्यमंत्री के पास गए. हाथ पैर जोड़ करके कहा हमारे विधायकों को माफी दिलाओ राजस्थान सरकार, पुलिस से गिरफ्तारी मत करवाओ."

मदेरणा ने आगे कहा, "यह इतनी बड़ी बात थी, मैंने आज तक किसी सार्वजनिक पटल पर नहीं कही. मैं यह सोचती थी कि कोई बात नहीं विचारधारा है. अगर कोई बेकार की बात करता हैं. लेकिन बिगाड़ कुछ नहीं सकते हैं तो कोई बात नहीं." विधायक दिव्या मदेरणा तंज करते हुए कहा कि पांव पर कीचड़ लग जाता है तो बार-बार कीचड़ में पांव नहीं मारते हैं.
 
बेनीवाल पर लगाया गंभीर आरोप
दिव्या मदेरणा ने आगे कहा, "मेरा गुनाह है कि मैं ईमानदारी से काम करती हूं. मैं बंद कमरों में समझौते नहीं करती हूं. किसान राजनीति के नाम पर वोट लेकर आपके वोट को खेतासर के रावलो में नहीं बेचती हूं. किसान की पार्टी है. एक पार्टी जो किसानों के लिए संघर्ष कर रही है. जैसे बलदेव राम मिर्धा, परसराम मदेरणा ने हनुमान बेनीवाल के हिसाब से इन्होंने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया जो कुछ भी किया वो सिर्फ हनुमान बेनीवाल ने किया है."

सांसद हनुमान ने बेनीवाल ने दिया था यह बयान
बता दें कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को अपनी संकल्प यात्रा के साथ ओसियां विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे. इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने मंच से कहा था कि यहां की गंदगी की दुर्गंध और यहां की प्रसिद्ध ओसियां की सीडी इतनी चर्चित है कि दिल्ली में एक दुकान का नाम था. ओसिया की सीडी हर समय उपलब्ध है. जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले गहलोत सरकार का दांव, इस समाज को साधते हुए किया कल्याण बोर्ड का गठन

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget