एक्सप्लोरर

Rajasthan News: चुनाव से पहले डांगी पटेल समाज ने उदयपुर से भरी हुंकार, जनसभा कर सरकार से की ये मांग

Rajasthan Politics: विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के अलग-अलग समाज की तरफ उदयपुर में महासभाएं की जा रही हैं. बेणेश्वर धाम में भी डांगी पटेल समाज ने जनसभा कर सरकार के सामने अपनी मांगें रखी.

Dangi Patel Samaj Meeting in Udaipur: विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में अपनी मांगों को मनवाने के लिए लगातार सभाएं की जा रही हैं. प्रदेश के अलग-अलग समज के लोगों की तरफ से भी लगातार सभाएं आयोजित की जा रही हैं. हाल ही में श्री राजपूत करणी सेना की तरफ से उदयपुर ने गांधी ग्राउंड में न्यायाधिकार सभा का आयोजन किया था. अब डांगी और पटेल समाज ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी है. संबंधित समाज की तरफ से इसके लिए बड़ी महासभा का आयोजन किया गया. इस सभा के लिए समाज के लोगों ने वही जगहा चुनी, जो इस चुनाव में राजस्थान में बड़ा केंद्र बन गया है.

डांगी और पटेल समाज ने ये सभा बांसवाड़ा जिले के बेणेश्वर धाम में की. इस स्थान पर आदिवासी दिवसके मौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सभा की थी. इस जनसभा के जरिये डांगी पटेल समाज ने सरकार के सामने कई मांगें रखी. पिछले सप्ताह उदयपुर शहर में एक प्रेस वार्ता हुई थी. इसमें डांगी पटेल पाटीदार समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे. इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कहा, राजनीतिक पार्टियों ने अब तक उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों को आदिवासियों से जोड़कर देखा है, लेकिन उदयपुर की 28 विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा वोट डांगी पटेल पाटीदार समाज के हैं. उन्होंने कहा कि अगर सरकार जातिगत मतगणना कराती है, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. 

तीन समाज के लोगों ने सभा
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा, असलियत सबके सामने जाहिर न हो जाये, इसलिए कोई भी पार्टी जातिगत जनगणना नहीं करा रही हैं. उन्होंने दावा किया कि संभाग में समाज को अलग-अलग नाम से जाना जाता था, जिसमें लोग डांगी, पटेल और पाटीदार को अलग-अलग मानते थे. ऐसे में हम दिखाना चाहते हैं कि यह सभी लोग एक ही समाज से हैं. एक साथ तीनों समाज के लोगों ने चुनाव से पहले नया दांव चला है, जिससे उनके समाज को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व मिल सके. 

समाज ने सरकार से की ये मांग
इस सभा के जरिये समाज के लोगों ने सरकार के सामने कई मांग रखी है. समाज ने राज्य सरकार से टीएसपी ओबीसी के लिए प्रत्येक जिले में खेल अकादमी खोलने की मांग की है. इसके अलावा प्रत्येक जिला स्तर पर अनाज मंडी खोलने, टीएसपी क्षेत्र में जनसंख्या के अनुपात में समाज को राजनीति में प्रतिनिधित्व, सरदार धाम निर्माण के लिए 50 बीघा जमीन आवंटित करने की मांग की. साथ में पिलादर प्रकरण में निर्दोष 42 समाज बंधुओं सभी मामलों से बरी करने, टीएसपी में ओबीसी का आरक्षण शीघ्र लागू करने, सरदार पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) को राजकीय अवकाश घोषित करने जैसी कई अन्य मांगे की.

9 जिलों से पहुंचे हजारों लोग
यह कार्यक्रम बेणेश्वर धाम और सावला कस्बे के बीच स्कूल के खेल मैदान में हुआ. कार्यक्रम का नाम सरदार पटेल महाकुंभ रखा गया. इसमें समाज के ही वक्ता शामिल हुए और समाज के ही पदाधिकारियों ने इसका आयोजन किया. राजनीति से जुड़ा कोई बड़ा नाम नहीं था, इसमें 9 जिलों से समाज के हजारों लोग शामिल हुए. भाषण में मुख्य रूप से राजनीति में प्रतिनिधित्व, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आरक्षण का मुद्दा छाया रहा.

ये भी पढ़ें: अर्जुन राम मेघवाल का आरोप कांग्रेस पर आरोप, बोले- सत्ता गंवाने के डर से महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की नहीं जुटा पाई हिम्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget