एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: सीएम गहलोत का बड़ा बयान- '3 तारीख को जो भी परिणाम आएं उसे हम स्वीकार करेंगे, लेकिन...'

Rajasthan Elections 2023: सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी को झटका राजस्थान से ही मिला. ये हमारी सरकार नहीं गिरा पाए, ये इनके दिल में खुंदक है. इन्होंने जनता को भड़काने का काम किया लेकिन वे फेल हो गए.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. सीएम गहलोत ने कहा कि हर राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं आ रही है. हम लोग राजस्थान जीतेंगे स्पष्ट बहुमत से. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ भी जीतेंगे और तेलंगाना भी जीतेंगे. पूरे देश में माहौल बदल रहा है. पीएम मोदी का नैरेटिव बन नहीं रहा है, यहां लोकल नेता के नाम गायब रहे.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा, "राजस्थान में जघन्य हत्या हुई, मर्डर करने वाले इनकी पार्टी के लोग थे. 2 घंटे में हत्यारे को पकड़ लिया गया ये इन्होंने नहीं कहा. गृहमंत्री, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री की भाषा एक ही थी. हम इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों पर थे. ये लोग तो अधिवेशन करने चले गए थे. ये क्या कहेंगे कि हमने क्या किया."

'रिपीट होगी सरकार'
सीएम गहलोत ने आगे कहा, "इन्हें झटका राजस्थान से ही मिला. ये हमारी सरकार नहीं गिरा पाए, ये इनके दिल में खुंदक है. इन्होंने जनता को भड़काने का काम किया लेकिन वे फेल हो गए. जो राजस्थान में लोग मिल रहे हैं. इनसे बात हो रही है, उससे ये बात साफ हो रही है कि सरकार रिपीट हो रही है. लेकिन तीन तारीख को जो भी परिणाम आएं, उसे हम स्वीकार करेंगे लेकिन मुझे ये लगता है कि सरकार फिर से आने जा रही है.

तीन दिसंबर को आएंगे नतीजे
बता दें कि 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ. वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की तरफ से अपनी-अपनी जीत का दावा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: गहलोत के मंत्री के बेटे का बड़ा दावा, कहा- '3 दिसंबर को होगा कांग्रेस का सूपड़ा साफ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget