एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा? प्रदेशाध्यक्ष ने बताया पार्टी का पूरा प्लान

Rajasthan Politics: बसपा ने राजस्थान में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. पार्टी अब तक 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है. जानें क्या है बसपा की रणनीति.

Rajasthan BSP Candidate 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में महज दो महीने से भी कम समय रह गया है. चुनाव की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. बीजेपी 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. बहुजन समाज पार्टी ने भी प्रदेश की सभी दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ही 9 अक्टूबर को ही तेलंगाना और राजस्थान में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, उन्होंने राजस्थान सहित अन्य राज्यों में अच्छे रिजल्ट की उम्मीद जताई थी. वहीं राजस्थान बसपा अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का रास्ता साफ कर दिया है. उन्होंने मंगलवार (17 अक्टूबर) को कहा, ''इसको लेकर केंद्रीय कोआर्डिनेटर राम जी गौतम से चर्चा की जा रही है.'' 

जीत को लेकर बसपा का ये है प्लान
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की सूची को लेकर राजस्थान बसपा अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने कहा, ''प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया जा चुका है. जिसमें नगर सीट, करौली और नदवई जैसी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया जा चुका है.'' उन्होंने कहा कि ''बहुजन समाज पार्टी एक विशेष लक्ष्य को लेकर काम कर रही है. बीएसपी के इतने विधायक जीत कर आएं कि प्रदेश में किसी दल को स्पष्ट बहुमत न मिले और फिर सत्ता की चाभी बीएसपी के हाथ में रहे, जिससे हमें प्रदेश में सरकार बनाने का मौका मिले."

'60 सीटों को किया गया चिन्हित'
भगवान सिंह बाबा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने मंत्री पद और पैसे का लालच देकर दो-दो बार हमारे विधायकों को तोड़ने का काम किया. उन्होंने कहा, ''अबकी बार एक विशेष रणनीति के तहत प्रदेश के 20 जिलों में 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' संकल्प यात्रा निकाली गई. इस दौरान 140 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया.'' बसपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार हम लोगों ने 60 सीटों को चिन्हित किया है, इन 60 सीटों पर लगातार मेहनत किया गया है. उन्होंने कहा कि इस बार हमें उम्मीद है कि हम इतनी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे, जिससे किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिले और प्रदेश में हमें सरकार बनाने का मौका मिले.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: वसुंधरा राजे का जिक्र करते हुए CM गहलोत का केंद्र पर निशाना, कहा- 'राजस्थान की जनता से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget