एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे के कितने करीबियों को मिला टिकट? यहां जानें

Rajasthan Election News 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी करते हुए 41 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी, वहीं दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 83 नामों की घोषणा कर दी है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान की सड़कों पर 41 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अभी भी थमा नहीं है, इस बीच पार्टी ने शनिवार को 83 उम्मीदवारों के साथ दूसरी सूची जारी कर दी है.

इस बार बीजेपी ने वसुंधरा राजे को टिकट दिया है, जो पांचवीं बार झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी. वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है. उन्हें चूरू की बजाय तारानगर से टिकट दिया गया है. वे पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं.

किसे मिली कहां से टिकट
वहीं, कुछ दिन पहले बीजेपी में शामिल हुए उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है. उनका मुकाबला विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी से होगा.  इस बीच बीजेपी ने दूसरी सूची में आठ विधायकों के टिकट काट दिए हैं. इनमें सूरसागर से सूर्यकांता व्यास, सांगानेर से अशोक लाहोटी, चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या, सूरजगढ़ से सुभाष पूनिया, नागौर से मोहन राम चौधरी, मकराना से रूपाराम, बड़ी सादड़ी से ललित कुमार ओस्तवाल और घाटोल से हरेंद्र निनामा शामिल हैं.

वसुंधरा राजे गुट से 10 विधायकों को मिला टिकट
वसुंधरा राजे गुट से जिन 10 विधायकों को पार्टी का टिकट मिला है, उनमें मालवीय नगर से कालीचरण सराफ, छबड़ा से प्रताप सिंह सिंघवी, संगरिया से गुरदीप सिंह शाहपीनी, निंबाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी, नोहर से अभिषेक मटोरिया, डग से कालू लाल मेघवाल, खानपुर से नरेंद्र नागर, मनोहरथाना से गोविंद रानीपुरिया, नीमकाथाना से प्रेमसिंह और बगरू से कैलाश चंद वर्मा शामिल हैं. जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को अब चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है. पहली सूची में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया और राजसमंद सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से टिकट दिया.

चंद्रभान सिंह ने दिया ये बयान
राजवी के लिए मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काट दिया गया है, हालांकि इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है. चंद्रभान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''आपका चंद्रभान एक बार फिर आपके भरोसे पर खरा उतरेगा. चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है और परिवार का उज्ज्वल भविष्य मेरी एकमात्र चिंता है.''

ये भी पढ़ें: Rajasthan Candidates List: जोधपुर की सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस ने किसे बनाया प्रत्याशी और किसका कटा टिकट, यहां जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget