एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में मुस्लिम सीटों पर छक्का मारने के लिए बीजेपी ने बनाई रणनीति, ये है पूरा प्लान

Rajasthan: रायपुर में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूरी प्लानिंग की गई है. बैठक में तय हुआ है कि पीएम मोदी की प्रमुख योजनाओं को लेकर बीजेपी वोटर्स के पास जाएगी.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की 30 प्रमुख मुस्लिम सीटों पर छक्का लगाने का प्लान बनाया है. इसके लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पूरी गणित बैठाई जा रही है. छत्तीसगढ़ के रायपुर में पिछले दिनों अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पूरी प्लानिंग बनाई गई है. 

इसके लिए राजस्थान में अल्पसंख्यक मोर्चा काम पर जुट भी गया है. इस बार कोई कसर न छूटे इसके प्लानिंग पर तेजी से काम हो रहा है. भरतपुर, जयपुर, अलवर, जैसलमेर, झुंझुनू जिले की कई सीटें हैं, जहां पर मुस्लिम वोटर्स 50 हजार से एक लाख तक हैं. इन सभी सीटों पर सभी दलों की नजरें हैं. ऐसे में बीजेपी पहले से ही प्लानिंग में लगी है.

मार्च से शुरू होगा तेज काम
राजस्थान में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष एम सादिक खान का कहना है कि इस बार हम लोग पूरे प्रदेश में तेजी से काम कर रहे हैं, लेकिन उन सीटों पर हमारा फोकस और काम ज्यादा तेज है, जहां पर मुस्लिम वोटर्स की संख्या ज्यादा हैं. इनका कहना है कि प्रदेश में कुल 52 हजार बूथ हैं. जिनमें से लगभग 12 हजार बूथ पर अल्पसंख्यक मोर्चा के लोगों ने अपना काम पूरा कर लिया है. मार्च से यहां पर और तेजी से काम किया जाएगा. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने मुस्लिमों को रिझाने के लिए बस घोषणाएं की हैं, लेकिन उसका उन्हें कोई लाभ नहीं मिला है. इसके बारे में हम वोटर्स को जागरूक करेंगे.

इन जिलों में हैं ये सीटें
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव हमीद खान मेवाती ने बताया कि हमारी लगभग पूरी तैयारी हो चुकी है. बस अब उसपर काम शुरू करना है.  प्रदेश में कुल 28 से 30  सीटें मुस्लिम बाहुल्य हैं. जैसे जयपुर की आदर्श नगर, किशनपोल, हवामहल, भरतपुर जिले की कांमा और नगर, अलवर जिले की रामगढ़ और तिजारा, झुंझुनू सदर ये सीटें पूरी तरह से मुस्लिम बाहुल्य हैं. ऐसे ही राजस्थान के लगभग 16 जिलों में करीब 30 ऐसी सीटें हैं. जयपुर, अजमेर, जैसलमेर, बाड़मेर, कोटा, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, भरतपुर, नागौर जिलों में स्थित सीटों पर हर चुनाव में 15-17 के आस-पास मुस्लिम प्रत्याशी जीतते रहे हैं. इन जिलों में करीब 20 सीटों पर मुस्लिम वोटरों का समर्थन बहुत मायने रखता है. इस बार पूरी तैयारी है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: सचिन पायलट का क्यों टूट रहा स​ब्र का बांध? पांच प्वाइंट में समझिए पूरा सियासी गेम

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget