एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह के पास न जमीन न घर, जानिए कितनी है चल संपत्ति?

Rajasthan Elections 2023 News: विश्वराज सिंह मेवाड़ ने नाथद्वारा सीट से अपना नामांकन भरा. नामांकन में उन्होंने अपना एफिडेविट जमा करवाया. इस एफिडेविट के अनुसार उनके पास ना जमीन है और ना घर है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की धूम मची हुई है. अभी चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामांकन चल रहा है. नामांकन में दाखिल किए जा रहे एफिडेविट में कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं, क्योंकि विधायकों की संपत्तियां पांच साल में करोड़ों में हो गई हैं. इस बीच राजस्थान में चर्चित चेहरे महाराणा प्रताप के वंशज उदयपुर निवासी विश्वराज सिंह मेवाड़ (Vishwaraj Singh Mewar) ने अपना नामांकन दाखिल किया. विश्वराज सिंह मेवाड़ ने विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं. इनके एफिडेविट में कई जानकारी सामने आईं.

विश्वराज सिंह मेवाड़ ने शुक्रवार को नाथद्वारा सीट से अपना नामांकन भरा. कुछ ही दिन पहले वह बीजेपी में शामिल हुए थे और उनका यह पहला चुनाव है. नामांकन में उन्होंने अपना एफिडेविट जमा करवाया. इस एफिडेविट के अनुसार उनके पास ना जमीन है और ना घर. उनका एड्रेस उदयपुर स्थिति समोर बाग का है, जहां उनके पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ रहते हैं. विरासत के कॉलम में शून्य लिखा हुआ है. एफिडेविट में कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि, वाणिज्यिक भवन, आवासीय भवन सभी में शून्य लिखा हुआ है. 
 
यह है चल संपत्तियों का ब्योरा  
विश्वराज सिंह मेवाड़ के अचल संपत्तियों के ब्यौरे में शून्य है, लेकिन चल संपत्ति की बात करें तो यह करीब एक करोड़ रुपए है. इसमें 50.72 लाख उनके पास, 22.90 हजार पत्नी महिमा कुमारी सिंह के पास, 24.98 लाख, 1.20 लाख और 56000 रुपये आश्रितों के पास है. इनके हाथ में 1 लाख और पत्नी के हाथ में 1.20 लाख रुपए हैं. इसमें सबसे सबसे ज्यादा चल संपत्ति ने जेवर है.
 
कांग्रेस के मंत्री करोड़पति
बता दें कि, मेवाड़ और वागड़ की 28 विधानसभा सीटों की बात करे तो यहां 2 नवंबर से मुख्य प्रत्याशियों नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के दौरान दाखिल किए एफिडेविट को देखा गया वागड़ यानी बांसवाड़ा जिले से कांग्रेस सरकार के दो मंत्री करोड़पति हैं. यहीं नहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछला रिकॉर्ड देखा जाए तो 5 साल ने उनकी संपतियां दो गुना हो गई है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget