एक्सप्लोरर

MP Election 2023: रतलाम में निर्दलीय उम्मीदवारों की वजह से बिगड़ा बड़े दलों का गणित, जानिए- कौन काट सकता है किसका वोट?

MP Elections 2023: विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी में कुछ लोग बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. इस वजह से क्षेत्र का समीकरण बदलता हुआ दिख रहा है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बगावती नेताओं की वजह से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के समीकरण बिगड़ रहे हैं. रतलाम जिले की पांच विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है. यहां पर कांग्रेस के बागी नेताओं ने अपनी ताकत दिखाते हुए कांग्रेस को मुसीबत में डाल दिया है. रतलाम जिले में राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले कई दिग्गज चुनाव लड़ रहे है.

रतलाम जिले में शहर और ग्रामीण क्षेत्र की मिलाकर कुल आठ विधानसभा सीटें हैं, जिन पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होना था, लेकिन यहां पर बागी नेताओं ने दोनों ही पार्टी के समीकरण बिगाड़ दिए हैं. यदि आलोट विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां पर कांग्रेस के पूर्व सांसद और आलोट के पूर्व विधायक प्रेमचंद गुड्डू बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. यहां पर बीजेपी ने पूर्व सांसद डॉक्टर चिंतामणि मालवीय को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने विधायक मनोज चावला को दोबारा टिकट दिया है.  प्रेमचंद गुड्डू ने पार्टी से इस्तीफा देकर टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय फॉर्म भर दिया है. 

इस तरह से बिगड़ रहा है समीकरण
ऐसे में कांग्रेस मुसीबत में आ गई है. इसी प्रकार यदि जावरा की बात की जाए तो यहां पर करणी सेना परिवार के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर निर्दलीय नामांकन भरा है. जीवन सिंह भी कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, लेकिन उन्हें नहीं मिल पाया. ऐसी स्थिति में यहां भी कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह सोलंकी के लिए परेशानी खड़ी हो गई है. जावरा में बीजेपी ने डॉक्टर राजेंद्र पांडे को टिकट दिया है. हालांकि जीवन सिंह शेरपुर बीजेपी के भी वोट काटेंगे. इसी प्रकार सैलाना सीट पर भी जयस ने कमलेश्वर को मैदान में उतरकर बीजेपी प्रत्याशी संगीता चोरल, कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष विजय गहलोत को मुसीबत में डाल दिया है.

त्रिकोणीय मुकाबला होने से मतदाता असमंजस में
आलोट के रहने वाले किसान राधेश्याम ने बताया कि मुकाबला त्रिकोणीय होने की वजह से मतदाताओं के मन मे अलग-अलग प्रकार के प्रश्न खड़े हो रहे हैं. इसी प्रकार सैलाना के मतदाता हरिराम चौधरी ने बताया कि मुकाबला दो लोगों में होता है तो विचारधारा से लेकर प्रत्याशी की छवि सब कुछ काम करती है, मगर त्रिकोणीय मुकाबले में मतदाताओं के सामने काफी बड़े सवाल खड़े हो जाते हैं. इसी प्रकार जावरा के रूपेश पांचाल बताते हैं कि इस बार चुनाव राजनीतिक के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी लड़ा जा रहा है, इसलिए मतदाता मौन होने के साथ-साथ पसोपेश में है.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: MP में मान-मनौव्वल के बाद भी बढ़ रही दिग्गजों की बगावत, क्या BJP के लिए मुसीबत बनेंगे ये बागी नेता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget