एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: रमेश बिधूड़ी के सहारे सचिन पायलट को मात देगी बीजेपी? राजस्थान में बनाया ये प्लान

Rajasthan Election: संसद में विवादित टिप्पणी कर चर्चा में आने वाले रमेश बिधूड़ी को BJP ने राजस्थान में चुनावी जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी उनके जरिये टोंक गुर्जर मतदाताओं को साधने में लगी है.

Rajasthan Election News 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा में बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर विवादों में घिरे अपने लोकसभा सदस्य रमेश बिधूड़ी को राजस्थान के टोंक जिले में चुनाव जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी सूत्रों ने बुधवार (27 सितंबर) को यह जानकारी दी. जिले में बड़ी संख्या में गुर्जर समुदाय होने के कारण बीजेपी मानती है कि विवादित सांसद रमेश बिधूड़ी गुर्जर वोट उसके पक्ष में ला सकते हैं, क्योंकि बिधूड़ी भी खुध गुर्जर समुदाय से आते हैं. 

इस जिले में विधानसभा की चार सीट है जिनमें एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट के पास है. राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी गुर्जर हैं. सूत्रों ने बताया कि रमेश बिधूड़ी की जिम्मेदारी जिले के पार्टी के चुनाव प्रभारी के रूप में होगी. बीजेपी के नेताओं का कहना है कि मीणा और मुसलमान इस जिले में दो अन्य बड़े समुदाय हैं. सचिन पायलट 2018 में टोंक विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे.

बीएसपी सांसद पर बिधूड़ी ने की थी विवादित टिप्पणी
रमेश बिधूड़ी ने भी 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि जयपुर में टोंक जिले के लिए हुई समन्वय समिति की बैठक में वह शामिल हुए. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सी पी जोशी भी उस बैठक में उपस्थित थे. लोकसभा में पिछले सप्ताह बीएसपी दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर कई दलों ने दक्षिण दिल्ली के सांसद विधूड़ी की आलोचना की थी. विपक्षी दलों ने उन्हें सदन से निलंबित करने की मांग की. उसके बाद बीजेपी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

बीजेपी ने बिधूड़ी को चुनावी जिम्मेदारी सौंपे जाने पर ये कहा
रमेश बिधूड़ी राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी के जमीनी नेताओं में आते हैं और उनका अपने निर्वाचन क्षेत्र में खासा असर है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि पार्टी विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव में अपने सांसदों को नियमित रूप से तैनात करती है और रमेश बिधूड़ी की सेवा कई पिछले चुनावों में ली जा चुकी है. इसी कड़ी में उन्हें राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्हें टोंक जिले में चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

ये भी पढ़ें: Ganesh Visarjan: ढोल नगाड़ों के साथ भरतपुर वासियों ने किया गणेश विसर्जन, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा शहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget