एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट के लिए निकाला ये फॉर्मूला, जानें- कब आ सकती है पहली सूची?

Rajasthan Elections 2023: पहली चुनावी सूची में बीजेपी ए और डी श्रेणी की सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है, बीजेपी के मुताबिक ए श्रेणी में 29 सीटें और डी श्रेणी में 19 सीटें हैं.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के बीच सभी को बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का इंतजार है. माना जा रहा है कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी राज्य राजस्थान के दौरे के बाद लगभग अपने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के लिए तैयार है.

45 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ दौरे पर थे, वहीं पांच अक्टूबर को भी पीएम मोदी राजस्थान आने वाले हैं. इसके बाद बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है. खबरों के मुताबिक बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक में करीब 45 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है.

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा के लिए रविवार रात को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे.

बीजेपी सांसद भी लड़ सकते हैं चुनाव
बैठक में बीजेपी की पहली उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगा दी गई. मीटिंग में 40 से 50 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं और जल्द ही सूची जारी होने की उम्मीद है. इस बैठक के दौरान कथित तौर पर इस बात पर चर्चा हुई है कि पार्टी के सांसद भी चुनाव लड़ सकते हैं.

दो कैटेगरी के नाम फाइनल
बैठक को लेकर राजस्थान बीजेपी इकाई के नेता भी दो दिन से दिल्ली में मौजूद थे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नेता प्रतिपक्ष राठौड़ 30 सितंबर को दिल्ली पहुंचे थे. मीटिंग में 62 सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा हुई, हालांकि 40 से 50 नामों पर मुहर लग गई है. पहली चुनावी सूची में बीजेपी ए और डी श्रेणी की सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है, जहां बीजेपी 'मजबूत' और 'कमजोर' है. ए श्रेणी में 29 सीटें और डी श्रेणी में 19 सीटें हैं.

मीटिंग में ये नेता रहे मौजूद
चुनाव को लेकर हुई इस अहम बैठक में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, भूपेन्द्र यादव, प्रदेश बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश बीजेपी सह प्रभारी विजया रहाटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां और ओम माथुर ने हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: 'गरीबों को 100 रुपये में मिलेगी बिजली,' सीएम शिवराज के इस दावे पर कांग्रेस ने किया तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget