एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: आलाकमान के निर्देशों के बाद इन दलों में टिकट के लिए हो रही 'फाइट' में आई कमी, प्रदेश कार्यालयों पर छाया सन्नाटा

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में एक तरह की शांति सी छा गई है. वहीं अब जयपुर की जगह राजधानी दिल्ली में हलचल तेज हो गई है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में पिछले दिनों टिकटों को लेकर जिस तरह से हलचल मची हुई थी अब वो थम गई है. भारतीय जनता पार्टी (bjp) , कांग्रेस (congress) , आप (aap) और बसपा (bsp) के प्रदेश कार्यालय पर सन्नाटा छाया हुआ है. प्रदेश कार्यालय पर कोई हलचल नहीं है. या यूं कहें तो प्रदेश कार्यालय की जगह भीड़ और गरमाहट अब दिल्ली की तरफ जा चुकी है.

दरअसल, कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने एक बार कह दिया था कि टिकट कैसे मिलता है? इतना ही नहीं बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने इतना तक कह दिया था कि टिकट की पूरी रिपोर्ट दिल्ली वालों के हाथ में है. यहां पर चक्कर लगाने से कुछ नहीं होने वाला है. कुछ ऐसी ही स्थिति आप और बसपा में भी बनी हुई है. मगर सन्नाटा चारों तरफ छाया हुआ है. अब सभी को लिस्ट के आने का इंतजार है. 

बीजेपी कार्यालय पर गरमाहट लेकिन कांग्रेस पर शांति 

राजस्थान विधान सभा चुनाव को लेकर जयपुर मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ता डटे रहते थे. परिसर में मानों वहीं पर लोगों का जमावड़ा है. लेकिन अब एक बात साफ हो गई है कि लिस्ट आने में देरी है तो जयपुर की जगह दिल्ली में लोग डटने लगे हैं. कुछ दिन पहले जहां बीजेपी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के कार्यालय पर रिज्यूमे देने वालों की भीड़ लगी रहती थी और उन्होंने खूब समय भी दिया. इसलिए उनसे मिलने वालों की भीड़ बनी रही. कांग्रेस में राहुल गाँधी (rahul gandhi) का सन्देश जब यह आया कि सिफारिश और जुगाड़ वालों को टिकट नहीं मिलेंगे तो यहां भी चुपचाप लोग दिल्ली की तरफ रुख कर गए. जयपुर में कांग्रेस पार्टी अब टिकट की जगह मुद्दों को बनाने में जुटी हुई है. 

आप और बसपा में बढ़ी चुनौती 

राजस्थान में आम आदमी पार्टी (aap) और बहुजन समाज पार्टी (bsp) भी टिकट घोषित करने में परेशान हो रही है. पार्टी इस निर्णय पर नहीं पहुंच पा रही है कि टिकट घोषित कर सके. क्योंकि, जिस तरह से यहां पर जातीय समीकरण में माहौल उलझा हुआ है उससे बसपा भी निर्णय नहीं ले पा रही है. हालांकि, बसपा ने अभी तक कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा है. आप इसके लिए पूरी तैयारी कर रही है. दिल्ली में इसके लिए मंथन चल रहा है. मगर, प्रदेश कार्यालय पर बेहद सन्नाटा है. टिकट मांगने वाले अब दिल्ली की तरफ जाने लगे है. यहां पर शांति का माहौल है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Elections 2033: 'राजस्थान महिला उत्पीड़न में सबसे आगे, 5 सालों में 19 बार...' धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर साधा निशाना

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget