एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: अलवर से ही क्यों शुरू हो रहा है AAP का चुनावी अभियान? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Rajasthan Elections 2023: आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लेकर आज अलवर के रामगढ़ से से डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत करेंगे.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में आज से आम आदमी पार्टी अपना चुनावी अभियान शुरू करने जा रही है. लेकिन इसमें खास बात है कि आप ने यह अभियान अलवर के रामगढ़ को ही चुना है. इसके पीछे एक रोचक घटनाक्रम है. पार्टी अध्यक्ष नवीन पालीवाल (naveen paliwal) का कहना है कि अलवर से पार्टी में युवाओं को सन्देश देना है. क्योंकि, यहां से चुनाव लड़ चुके महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने 18 साल की उम्र में आप को ज्वाइन कर लिया था. दिल्ली में हुए आप के आंदोलनों में साथ दिया था.

वहीं अब राजस्थान में चुनाव हैं तो विश्वेन्द्र सिंह को पार्टी ने मजबूत करने के लिए उनके क्षेत्र से डोर टू डोर कैम्पेन लॉन्च करने का प्लान बनाया है. इसमें प्रदेश के प्रभारी विनय मिश्रा और आप अध्यक्ष नवीन पालीवाल शामिल हैं. रामगढ़ विधान सभा सीट पर आज आप युवाओं को बड़ी संख्या में बुला चुकी है. यहां से एक बड़ा सियासी संदेश देने का प्लान बनाया है. 

कैंपेन की ऐसे होगी शुरुआत 

जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लेकर आज दोपहर एक बजे अलवर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत करेंगे. उसके बाद शाम चार बजे अलवर शहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और शाम पांच बजे डोर टू डोर कार्यक्रम में शामिल होंगे.

विनय मिश्रा ने पिछले दिनों कहा था कि इस कैंपेन में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश के सभी सात सह-प्रभारियों को भी हम विधानसभाओं में लगाएंगे, जो वहां रहकर कैंपेन को मॉनिटर करेंगे. हमारे कैंपेन की डेडलाइन 30 सितंबर है जिसमें हमारे सह-प्रभारियों के साथ मैं भी मौजूद रहूंगा. 

ऐसे होगी मॉनिटरिंग 

प्रदेश महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने कहा, "हम डोर-टू-डोर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग एक एप के जरिए करेंगे. जिसमें हमारा कार्यकर्ता जिस गांव में जाएगा वो पार्टी के मिस्ड कॉल नंबर पर मिस्ड कॉल करेगा. इसके बाद एक कोड जनरेट होगा, जिसे हम गारंटी कार्ड में लिखकर उस एप में रजिस्टर करेंगे. जिससे मॉनिटरिंग होगी कि किस विधानसभा, किस लीडर ने कितना काम किया है? इस एक्टिविटी को हम टॉप-10 लीडर्स आम आदमी पार्टी, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पेज से चयन करके निकालेंगे."

ये भी पढ़ें

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर हनुमान बेनीवाल बोले- 'ये जुमला सरकार ने अपनी किरकिरी...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget