एक्सप्लोरर

Rajasthan: सचिवालय में मिले कैश पर सतीश पूनिया का तंज- 'जब कांग्रेस की पहली बार सरकार...'

Rajasthan BJP: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जोधपुर दौरे के दौरान कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा. इसके लिए कार्यकर्ता एक्टिव हो गए हैं.

Rajasthan Politics: बीजेपी (Rajasthan BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया (Satish Punia) बुधवार (25 मई) को जोधपुर के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया. सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए सतीश पूनिया ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार (Congress) पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार (Ashok Gehlot) के कार्यकाल में सचिवालय की अलमारी में बहुत भारी मात्रा में कैश और सोना मिलना सरकार पर सवाल खड़े करता है. उपनेता प्रतिपक्ष पूनिया ने कहा कि इस खुलासे के बाद मैंने देश के गृहमंत्री को एक पत्र लिख कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. 

उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि हम बचपन में अलमारी में पारले- जी बिस्किट पाने के लिए तरसते थे, अब देखिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सोने के बिस्किट मिल रहे हैं. उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं. उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की जब पहली बार सरकार बनी थी तो जीप घोटाला हुआ, उसके बाद राजीव गांधी की सरकार में बोफोर्स घोटाला सामने आया. अब तो यह भी कहा जाता है कि राजस्थान की जनता के पैसे से नेहरू गांधी परिवार के किचन चलते हैं.

सचिवालय में मिला कैश और सोना दलाली तो नहीं- पूनिया

सतीश पूनिया ने अशोक गहलोत सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सचिवालय की अलमारी में जो करोड़ों रुपए का कैश मिला है, राजस्थान सरकार महिलाओं को जो निशुल्क मोबाइल वितरण करने जा रही है उसकी दलाली का तो नहीं हुई है. सतीश पुनिया इस मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों से इस पर भी जांच करने की मांग की है.

कांग्रेस का आलाकमान  है कमजोर- सतीश पूनिया

बीजेपी में भी गुटबाजी के सवाल पर पूनिया ने कहा कि कांग्रेस में आलाकमान कमजोर है इसलिए वहां नेताओं की अंतरकलह शांत नहीं हो रही है.  इसलिए साढ़े चार साल में भी निर्णय या समाधान नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि इस कलह की शुरुआत 2018 में राजभवन से हुई, जब दो मुख्यमंत्रियों के नारे लगे. यहीं नहीं मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर झगड़े हुए, मंत्रियों के कमरों को लेकर झगड़े हुए, उसके बाद बाड़े बंदी हुई. सतीश पूनिया ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस का आलाकमान कमजोर है, इसी कारण अंतरकलह आज भी जारी है. बीजेपी में केंद्रीय नेतृत्व मजबूत है यहां सीएम के भले कितने भी चेहरे हो लेकिन निर्णय केंद्रीय संसदीय समिति करती है.

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने बीजेपी एक्टिव- सतीश पूनिया

उपनेता प्रतिपक्ष पूनिया ने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर अगले 1 महीने तक बीजेपी एक्टिव मोड में रहेगी. केंद्र सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों तक पहुंचा जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा मोदी सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: फेरों से 20 मिनट पहले नाबालिग आशिक के साथ दुल्हन फरार, 13 दिनों तक दूल्हे ने नहीं उतारा सेहरा

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget