एक्सप्लोरर

'CCTV कैमरों से हो रही वसुंधरा राजे गुट की जासूसी', BJP सरकार पर कांग्रेस का बड़ा आरोप

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में मानसून सत्र में CCTV कैमरों का विवाद जारी, विपक्ष ने विरोध जताया. राजेंद्र पारीक ने कहा कि कैमरे वसुंधरा राजे गुट की निगरानी के लिए हैं.

राजस्थान विधानसभा में फिलहाल मानसून सत्र जारी है, तो वहीं विधानसभा में CCTV कैमरा का मुद्दा पड़ता ही जा रहा है. वही इस मुद्दे को लेकर विपक्ष कल से विरोध दर्ज करवा रहा है. तो वही आज विधानसभा शुरू होने से पहले विधायक आवास से लेकर विधानसभा तक नारेबाजी की गई.

इस दौरान विधायकों ने 'जग्गा जासूस' वाली सफेद टोपी लगाकर विरोध दर्ज करवाया. वहीं, इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक राजेंद्र पारीक ने बड़ा बयान दिया है. राजेंद्र पारीक ने विधानसभा में लगे CCTV कैमरों के पीछे की असली वजह समझाई और कहा कि ये कैमरे वसुंधरा राजे गुट पर निगरानी रखने के लिए लगाए गए हैं.

कैमरों से वसुंधरा राजे गुट की जासूसी हो रही - राजेंद्र पारीक

राजेंद्र पारीक यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि आंतरिक कैमरों के माध्यम से वसुंधरा राजे गुट की जासूसी करवाई जा रही है. CCTV कैमरे का मुद्दा तो कितना उठेगा, पता नहीं, लेकिन वसुंधरा राजे गुट को लेकर राजेंद्र पारीक की ओर से दिए गए बयान की सियासी चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं.

क्या सच में CCTV कैमरे किसी तरह की निगरानी के लिए लगाए गए हैं? यह बड़ा सवाल है. दरअसल, विधानसभा में नापक्ष लोबी, जहां विपक्ष के विधायक बैठते हैं, उसे अतिरिक्त रूप से CCTV कैमरे लगाए गए हैं. ऐसे में विपक्ष ने कल सदन में उस मुद्दे को उठाया था.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में प्रदर्शन

इसके बाद, आज विधानसभा शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया गया. बता दें, राजस्थान में विधानसभा का मानसून सत्र एक सितंबर से शुरू हुआ. मानसून सत्र में कई बिल पेश किए जा रहे है. राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र इन दिनों बेहद गर्माया हुआ है. 

साथ ही, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में हिडन कैमरों से विधायकों की जासूसी किए जाने को बहुत गंभीर विषय बताया है. उन्होंने इसकी विधानसभा सदस्यों की संयुक्त समिति गठित कर जांच करवाये जाने की मांग की है.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget