एक्सप्लोरर

Rajasthan: देवनारायण जयंती के पर्व पर राजकीय अवकाश का एलान, खेल राज्य मंत्री की मांग पर राजस्थान सरकार का फैसला

Rajasthan: गुर्जर समाज के लोकदेवता भगवान देवनारायण के 1111वें प्राकट्योत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के श्रद्धालुओं द्वारा इन्हें पूजा जाता है.

Rajasthan Government: राजस्थान सरकार ने भगवान देवनारायण की जयंती (शनिवार, 28 जनवरी) पर राज्य में राजकीय अवकाश घोषित किया है. एक सरकारी बयान के अनुसार आमजन की आस्था और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने यह निर्णय लिया. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को भीलवाड़ा जिले के आसींद के गांव मालासेरी में गुर्जर समाज के लोकदेवता भगवान देवनारायण के 1111वें प्राकट्योत्सव में शामिल होंगे. मोदी के राजस्थान दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है.

खेल मंत्री ने लिखा था पत्र

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह अवाना, उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत और खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पत्र लिखकर भगवान देवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी. भगवान देवनारायण की एक गौरक्षक, असहाय लोगों के कष्टों का निवारण करने वाले लोक देवता और पराक्रमी योद्धा के रूप में आराधना की जाती है. राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री देवनारायण की पूजा की जाती है.

भगवान देवनारायण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के मताबिक देवनारायण का जन्म राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आसींद विधानसभा क्षेत्र के मालासेरी गांव में राजा सवाई भोज के घर हुआ था. उन्होंने शिप्रा नदी के तट पर भगवान विष्णु की कठिन साधना की थी. उन्होंने गुरुओं से तंत्र शित्रा प्राप्त की और युवावस्था में शक्तिशाली योद्धा बन गये. देवनारायण ने अपने जीवनकाल में कई चमत्कार दिखाये हैं. वे राजा जयसिंह की पुत्री पीपलदे को अपनी शक्तियों से ठीक कर चुके हैं. इसके बाद देवनारायण  का विवाह उन्हीं के साथ हो गया. देवनारायण ने सूखी नदी में पानी पैदा करना, सारंग सेठ को पुनर्जीवित कर देना, छोंछु भाट को जीवित करने जैसे कई चमत्कार दिखाए हैं. देवनारायण ने अपनी शक्तियों का उपयोग लोक कल्याण में किया. ऐसे कई कारण हैं जिस वजह से लोग उनक पूजा करते हैं.

ये भी पढ़ेंः

Rajasthan News: राजस्थान की पर्वतारोही पुलिस ने किया कमाल, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget