एक्सप्लोरर

Asaram Rape Case: आसाराम की उम्मीदों को SC से झटका, हिंदू सेना ने लगाए शिष्य और आश्रम के ट्रस्टी पर आरोप

आसाराम की जमानत खारिज होने के बाद हिंदू सेना ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि आश्रम के ट्रस्टी और शिष्य नहीं चाहते कि आसाराम जेल बाहर आएं. उन्होंने बापू की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया है.

Supreme Court Rejects Bail Plea of Asaram Bapu: आसाराम के जेल से बाहर आने की उम्मीदों को एक और झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. आसाराम अपने ही ग्रुप कुल की नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न के मामले में अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आसाराम के खिलाफ गुजरात में रेप के एक मामले की ट्रायल चल रही है. ट्रायल को देखते हुए आसाराम को जमानत नहीं दी जा सकती है. अब जमानत याचिका पर जनवरी में फिर से सुनवाई होगी.

आसाराम का दांव नहीं आ रहा है काम

सेंट्रल जेल में आसाराम पिछले 9 वर्षों से कैद हैं. बाहर आने के लिए कई हथकंडे आजमा चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट में याचिका पेश कर आसाराम की बढ़ती उम्र और कई बीमारियों का हवाला देकर जमानत देने की गुहार लगाई गई थी. आसाराम का कहना है कि गंभीर बीमारियों का जेल में रहते इलाज संभव नहीं है. साथ ही कहा गया कि आसाराम से जुड़े मामले की ट्रायल बहुत लंबी हो रही है और जल्द पूरी होने के आसार भी जर नहीं आ रहे हैं. लिहाजा इन परिस्थितियों पर विचार करते हुए आसाराम को जमानत पर छोड़ा जाए.

सरकारी वकील ने जमानत का विरोध जताते हुए आसाराम की किसी प्रकार की बीमारी को खारिज कर दिया. उन्होंने जारी ट्रायल का हवाला देते हुए जमानत दिए जाने का विरोध किया. सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी वकील की दलील से सहमति जताते हुए फिलहाल जमानत देने से इंकार कर दिया. अब सु्प्रीम कोर्ट मामले की अगली सुनवाई जनवरी में करेगा. 

हिंदू सेना ने पैरोकारों पर लगाए आरोप

हिंदू सेना ने आरोप लगाया है कि आसाराम पैरोकार ना तो अपील की सुनवाई पर आगे बढ़ रहे हैं और ना ही सजा स्थगित कराने की याचिका पर कोई कदम उठा रहे हैं. राष्ट्रीय महासचिव बमबम ठाकुर ने कहा कि कोर्ट में तारीख पड़ने पर आसाराम के पैरोकार खुद ही नई तारीख मांग लेते हैं. आसाराम से जुड़े जोधपुर यौन उत्पीड़न मामले में फैसला सेशन कोर्ट ने साल 2018 में दे दिया था. आसाराम की अपील अभी तक पैरोकारों से नहीं हो पा रही है.

उन्होंने कहा कि आसाराम की संपत्ति पर काबिज होकर शिष्य मौज उड़ा रहे हैं. शिष्य सज़ा करवाकर आसाराम की संपत्ति के मालिक बन मौज उड़ा रहे हैं. अपील के नाम पर पिछले चार वर्षों से तारीखें ली जा रही हैं. आसाराम को बाहर लाने के नाम पर शोर मचाया जा रहा है. कई बार सज़ा स्थगित करवाने की याचिका लगवाकर वापस ले ली गई है. जज ने खुद केस पर कमेंट कर डाला की अगर अगली बार तारीख़ स्थगित कराई तो मैं सदा के लिए सजा स्थगित करवाने की याचिका खारिज कर दूंगा.


Asaram Rape Case: आसाराम की उम्मीदों को SC से झटका, हिंदू सेना ने लगाए शिष्य और आश्रम के ट्रस्टी पर आरोप

छिंदवाड़ा के गुरुकुल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने आसाराम पर 15 अगस्त 2013 को जोधपुर के एक फार्म हाउस में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. 20 अगस्त 2013 को नाबालिग ने दिल्ली के कमला नगर पुलिस थाने में आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. जोधपुर का मामला होने के कारण दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए जोधपुर भेजा गया. जोधपुर पुलिस ने आसाराम के खिलाफ नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने की प्राथमिकी दर्ज की.

Phool Mohammed Murder case: डीएसपी सहित 30 आरोपियों को मिली उम्रकैद, 49 बरी, CI फूल मोहम्मद को जीप में जला देने का है मामला

31 अगस्त 2013 को इंदौर से आसाराम को गिरफ्तार कर जोधपुर लाया गया. तब से लेकर अब तक आसाराम जेल में कैद हैं. 25 अप्रैल 2018 को ट्रायल कोर्ट ने आसाराम को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई. फैसले के खिलाफ आसाराम ने जिला अदालत, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. लेकिन हर बार जमानत हासिल करने में आसाराम को निराशा हासिल हुई. आसाराम को जमानत दिलाने के लिए नामी गिरामी अधिवक्ताओं ने पैरवी की. राम जेठमलानी, सुब्रमण्यम स्वामी, सलमान खुर्शीद सहित कई बड़े बड़े अधिवक्ताओं की आसाराम को बाहर निकालने की कोशिश नाकाम हो चुकी है. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget