एक्सप्लोरर

खुशखबरी! राजस्थान चिकित्सा विभाग में होगी कई हजार पदों पर भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ये बड़ा अपडेट

Rajasthan Government Jobs: राजस्थान में कई विभागों में खाली पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड जोरशोर से जुटा हुआ है. इसके प्रदेश में चिकित्सा विभाग में भी कई पदों पर भर्ती की जाएगी.

Rajasthan News Today: राजस्थान में रोजगार के लिए सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है. दो विभागों से नौकरी को लेकर बड़ी अपडेट आई है. स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की मंजूरी के बाद बुधवार (4 सितंबर) को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 3671 पदों पर अंतिम वरीयता सूची जारी की गई. 

इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का जल्द पदस्थापन होने से गांव- ढाणी तक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी. स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि विभाग में अधिकारियों और सभी टीम के प्रयासों से मिशन मोड में भर्तियों की प्रक्रिया को गति मिली है.

दूसरी तरफ एनिमल अटेंडेंट की भर्ती के लिए पशुपालन और गोपालन मंत्री  जोराराम कुमावत ने पाठ्यक्रम को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है. इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

पशुपालन विभाग में कुछ ऐसी है तैयारी ?
पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज सहित पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित भर्ती प्रक्रिया के कारण पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

जोराराम कुमावत ने कहा, "इसके साथ ही पशु चिकित्सा उपकेंद्रों पर भी मानव श्रम की कमी से पशुओं की चिकित्सा में मुश्किल आती है." उन्होंने आगे कहा, "पशु परिचरों की भर्ती से पशुपालक लाभान्वित होंगे और इससे क्षेत्रवासियों को सुविधा मिल सकेगी."

राजस्थान में अभी तक एनिमल अटेंडेंट के लगभग 6000 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब इसके प्रवेश परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम निर्धारण होना था, जिसे पशुपालन मंत्री ने अपनी मंजूरी दे दी है.

20 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (शीफू) के माध्यम से 20 हजार से अधिक अलग- अलग पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इसी क्रम में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 4847 पदों में से 3671 पदों के लिए अंतिम वरीयता सूची को चिकित्सा मंत्री ने मंजूरी दी है. 

'वरीयता सूची को मिली मंजूरी'
अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (शीफू) के माध्यम से 20 हजार से अधिक अलग- अलग पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इसी क्रम में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 4847 पदों में से 3671 पदों के लिए अंतिम वरीयता सूची को चिकित्सा मंत्री ने मंजूरी दी है. 

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्रों का पुनर्सत्यापन, आरएनसी पंजीयन का प्रमाणन आदि प्रक्रियाओं को अपनाते हुए 3671 पदों के लिए यह अंतिम वरीयता सूची जारी की गई.

ये भी पढ़ें: 'घूम लिया मैंने जग सारा, अपना घर...', बीजेपी की सदस्यता लेते हुए वसुंधरा राजे ने क्यों सुनाई ये कविता

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget