एक्सप्लोरर

Amul Milk Price Hike: आज से बढ़े अमूल दूध के दाम, जोधपुर में ग्राहक बोले- 'महंगाई से बिगड़ा घर का बजट'

अमूल ने अपने सभी मिल्क उत्पादों अमूल गोल्ड अमूल शक्ति और अमूल ताजा की कीमतों में बढ़ोतरी की है. बढ़े हुए दाम पूरे देश में आज एक मार्च से लागू हो चुके हैं.

Amul Milk Price Hike: देशभर में तेजी से बढ़ रही इस महंगाई के बीच अब आम आदमी को एक और झटका लगा है. दरअसल अमूल ने अपने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद अब ग्राहकों को महंगे भाव में अमूल दूध खरीदना होगा. आइए जानते हैं कंपनी ने दूध के दाम पर कितने रुपये का इजाफा किया है.

आज से लागू हुईं नई दरें
देश में सबसे बड़े डेरी ब्रांड अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. यह बड़ी हुई नई कीमतें एक मार्च 2022 यानि आज से देशभर में लागू हो चुकी हैं. आज से अमूल दूध पर दो रुपये प्रति लीटर अधिक कीमत ग्राहकों से ली जा रही है. अमूल आउटलेट व काउंटर पर दूध की कीमत बढ़ने को लेकर जानकारी दी गई है, जिससे कि ग्राहक को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

दो रुपये बढ़ी कीमत
जोधपुर अमूल दूध आउटलेट के मालिक ने बताया कि अचानक दो रुपये कीमत बढ़ा दी गई है, जिसको लेकर हमें ग्राहकों को भी समझाना पड़ रहा है. फिर भी ग्राहकों के सामने दूसरा कोई ऑप्शन नहीं होने के कारण दूध महंगा होने के बावजूद भी अमूल दूध खरीद रहे हैं.

'बिगड़ गया घर का बजट'
वहीं दूध पर दाम बढ़ने पर ग्राहकों ने कहा, "अचानक दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे घर का बजट बिगड़ गया है. ग्राहकों ने कहा कि पहले ही काफी महंगाई है और इस तरह से कीमत बढ़ाना हमारे लिए तो नुकसान ही है. महंगाई के कारण पहले भी हालत खराब है और इसमें अब दूध में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है."

अमूल दूध            पुरानी कीमत       नई कीमत   

अमूल गोल्ड          57/-liter          59/-liter                      
अमूल ताजा          45/-liter          47/-liter

'इसलिए बढ़ाई कीमत'
अमूल ने अपने सभी मिल्क उत्पादों अमूल गोल्ड अमूल शक्ति और अमूल ताजा की कीमतों में बढ़ोतरी की है. बढ़े हुए दाम पूरे देश में आज एक मार्च से लागू हो चुके हैं. कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि एनर्जी, पैकेजिंग, परिवहन व पशु आहार की कीमत की लागत बढ़ने के चलते दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. 

पहले भी बढ़े दाम
गौरतलब है कि गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने देश भर में सभी बाजारों में अमूल दूध का दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है. गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) को-ऑपरेटिव संगठन है जो अमूल ब्रांड नेम से दूध और डेरी प्रोडक्ट बेचती है. मौजूदा वित्त वर्ष में यह दूसरी बार अमूल दूध की कीमतें बढ़ाई गई हैं. इससे पहले जून 2021 में अमूल दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे.

ये भी पढ़ें

Russia Ukraine War में फंसे छात्रों के लिए राजस्थान सरकार ने उठाए कदम, लिए गए ये फैसले

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खरकीव में भारतीय छात्र की मौत, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget