एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सब्सिडी पर लगाए जाएंगे रूफ टॉप सोलर प्रोजेक्ट, प्लांट लगाने का खर्चा सरकार ने घटाया

Rajasthan News: राजस्थान में अब 40 फीसदी तक कम खर्च पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा किया जा सकेगा. रूफटॉप सोलर योजनाओं को बढ़ावा देने को लेकर सरकार ने प्लांट लगाने में होने वाले खर्च को कम कर दिया.

Rajasthan Roof Top Solar Project: राजस्थान में खुद के घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करने का सपना देख रहे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. यहां उपभोक्ता अब 40 फीसदी तक कम खर्च पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा कर सकेंगे. केंद्र और राज्य सरकार की रूफटॉप सोलर योजनाओं को बढ़ावा देने और जनता की जेब के भार को कम करने को लेकर सरकार ने सोलर प्लांट लगाने में आने वाले खर्च को कम कर दिया. इस खर्च को कम करने के बाद बिजली ना सिर्फ घर में उपयोग करेंगे बल्कि जरूरत से अधिक बिजली पैदा होने पर उसे डिस्कॉम को बेचकर पैसा भी कमा सकेंगे.

हालांकि राजस्थान में बड़ी संख्या में सोलर प्लांट रूफटॉप को लेकर ज्यादा उपभोक्ता नहीं है. सरकार द्वारा 40 फीसदी तक कम खर्चे पर यह प्लांट लगाने की राहत देने के बाद इसके उपभोक्ता बढ़ने लगेंगे. राजस्थान में इस योजना को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का जिम्मा ऊर्जा विभाग ने अजमेर डिस्कॉम को दिया. अजमेर डिस्कॉम के एमडी एनएस निर्वाण के निर्देश में अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रोजेक्ट मुकेश बालडी ने 55 मेगावाट के रूफ टॉप सोलर प्रोजेक्ट के टेंडर फाइनल हो गए. वही जयपुर डिस्कॉम में 25 मेगावाट, अजमेर-जोधपुर डिस्कॉम के में कुल 15-15 मेगावाट के सोलर प्लांट लगाए जाएंगे. इसके लिए डिस्कॉमवार वेंडर भी तय कर दिए गए. 

अब जेब पर भारी नहीं पड़ेगा सपना 

अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रोजेक्ट मुकेश बालडी ने बताया कि ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर प्रोजेक्ट को सब्सिडी से रफ्तार मिलेगी. उपभोक्ता को 1 किलो वाट का सोलर प्लांट लगाने के लिए 40 हजार जमा कराने होते थे. अब नई योजना में 20 से 40 फीसदी की सब्सिडी पर ही सोलर प्लांट लगाए जाएंगे. अब 3 किलो वाट तक के प्लांट में उपभोक्ताओं को 40 फीसदी तक की सब्सिडी मिलेगी. जबकि इससे अधिक क्षमता के प्लांट पर 20 फीसदी सब्सिडी देने का प्रावधान रखा गया. इस योजना के तहत उपभोक्ता 4 चरणों में 500 किलोवाट क्षमता तक के सोलर प्लांट लगा सकेगा.

अजमेर डिस्कॉम के एमडी एनएस निर्वाण के अनुसार राजस्थान भर में 55 मेगा वाट के रूफ टॉप सोलर के लिए डिस्कॉम प्रशासन ने जनरल ओपन कैटेगरी में वेंडर तय किए. जनरल कैटेगिरी में जयपुर डिस्कॉम में 50, अजमेर डिस्कॉम में 25 और जोधपुर डिस्कॉम में 23 वेंडरों को सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया. वहीं ओपन कैटेगिरी में जयपुर डिस्कॉम में 69, अजमेर में 20 और जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्राधिकार में 17 वेंडर घरों पर सोलर प्लांट लगा सकेंगे. 

रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने की बड़ी पहल

राजस्थान ऊर्जा विभाग की ओर से इस पूरी योजना का जिम्मा अजमेर डिस्कॉम को दिया गया. अजमेर डिस्कॉम ने तीन कंपनियों को टेंडर देखकर इनके अधिकतम दाम तय किए. अजमेर डिस्कॉम के अनुसार एक से तीन किलोवाट की श्रेणी में जयपुर डिस्कॉम में 43,500 रुपए, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम में 44,000 रुपए प्रति किलोवाट प्लांट दाम तय किये गए. 3 से 10 किलोवाट की श्रेणी में जयपुर डिस्कॉम में 40,991 रुपए, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम में 41,900 रुपए प्रति किलोवाट, 10 से 100 किलोवाट की श्रेणी में तीनों डिस्कॉम में रहेगी. एक समान दर 36,500 रुपए प्रति किलोवाट के हिसाब से सोलर प्लांट लगा सकेंगे. वहीं 100 से 500 किलोवाट की श्रेणी में 35,000 रुपए तय दाम तय किये गए. 

Ajmer News: PFI पर बैन का अजमेर दरगाह दीवान जैनुल आबेदीन ने किया स्वागत, कहा- बहकावे में न आएं नौजवान

Rajasthan Political Crisis: इस्तीफा देने वाले विधायकों के बदले सुर, कहा- जिस कागज पर साइन किए उसमें क्या था पता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget