एक्सप्लोरर

Rajasthan Political Crisis: इस्तीफा देने वाले विधायकों के बदले सुर, कहा- जिस कागज पर साइन किए उसमें क्या था पता नहीं

विधायकों ने कहा कि वे आलाकमान का समर्थन करते हैं और मुख्यमंत्री के रूप में पायलट के साथ कोई समस्या नहीं है. उनका कहना है कि जिस कागज पर उन्होंने साइन किए उसे पढ़ा नहीं था.

Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश में राजस्थान में पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई. प्रदेश कांग्रेस के विधायकों ने अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की जगह मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट (Sachin Pilot) की जगह लेने की संभावना के खिलाफ इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इन विधायकों का रुख अब बदल रहा है और आलाकमान का साथ देने की बात कह रहे हैं.

विधायकों ने कहा कि वे आलाकमान का समर्थन करते हैं और मुख्यमंत्री के रूप में पायलट के साथ कोई समस्या नहीं है, जबकि उनमें से कुछ ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि उन्हें कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए क्यों मनाया गया था. बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने कहा, "मैंने एक कागज पर हस्ताक्षर किए. लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह क्या था." उन्होंने कहा कि पायलट सीएम बने तो अच्छा होगा.

'कागज पर बिना पढ़े किए हस्ताक्षर'
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मंत्री महेश जोशी ने फोन किया और कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर एक बैठक है. दोपहर में मुझे फोन आया कि (राज्य मंत्री) शांति धारीवाल के आवास पर एक बैठक है. मैं धारीवाल के घर नहीं गया और फिर स्पीकर सी.पी. जोशी के आवास पर आने को कहा. हमें एक कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया जो मैंने पढ़ा नहीं था. वहां सभी चुप थे."

'आलाकमान के फैसले के साथ'
एक अन्य विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा, "मैं बैठक में शामिल नहीं हो सका लेकिन मैंने सीपी जोशी के आवास का दौरा किया और इस्तीफा दे दिया. ये सभी कदम जल्दबाजी में उठाए जा रहे हैं, कोई नहीं जानता कि आगे क्या होगा." इनके अलावा विधायक गंगा देवी ने कहा, "पत्र के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, मैं वहां देर से पहुंची. मैंने पत्र नहीं पढ़ा, मैंने इस्तीफा नहीं दिया, हम आलाकमान के फैसले के साथ हैं."

गहलोत गुट के विधायकों को पायलट मंजूर
वहीं मंगलवार सुबह ही गहलोत खेमे के विधायक संदीप यादव ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, "मैं कांग्रेस आलाकमान के साथ हूं. मैं उनके फैसले मानने को तैयार हूं."
विधायक मदन प्रजापति ने भी अपना रुख बदला और कहा कि उन्हें पायलट को मुख्यमंत्री बनाने में कोई आपत्ति नहीं है. धारीवाल के आवास पर इस्तीफा देने वाले विधायक जितेंद्र सिंह ने कहा, "यह इस्तीफा देने का काम गलत है. मैं आलाकमान के साथ हूं, जो भी मुख्यमंत्री बनेगा उसका समर्थन करूंगा. विधानसभा की बैठक के लिए मुझे मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया था. जहां से मुझे धारीवाल के बंगले में बुलाया गया."

शांति धारीवाल के घर बुलाई गई थी बैठक
गौरतलब है कि शहरी विकास और आवास विकास और संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल ने अपने घर पर गहलोत खेमे के विधायकों की एक बैठक बुलाई थी और कथित तौर पर गहलोत को मुख्यमंत्री के रूप में सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई थी. कांग्रेस विधायक दल की आधिकारिक बैठक रविवार शाम 7 बजे जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन उससे पहले गहलोत के वफादार धारीवाल के बंगले पर जमा हो गए. यहां से विधायकों का दल अध्यक्ष के बंगले पर पहुंचा और सामूहिक रूप से उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Political Crisis: 'कांग्रेसी कलह' जारी, आज सोनिया गांधी से मिल सकते हैं सचिन पायलट, सीएम गहलोत आएंगे दिल्ली

Rajasthan Political Crisis: गहलोत सरकार में घमासान, क्या मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है बीजेपी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget