एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थानी गाने को 'बैंसला भाइयों' ने दी नई पहचान, सोशल मीडिया पर जमकर मचा रहे धमाल

Rajasthan News: बैंसला भाइयों ने 2016 में बैंसला म्यूजिक की शुरुआत की थी. उन्होंने बताया कि हमने बिना किसी बड़े संसाधन के काम शुरू किया था. हमने अपनी मेहनत और संगीत के जुनून के दम पर एक-एक गाना बनाया.

Rajasthan Latest News: राजस्थान में राजस्थानी गाने और म्यूजिक को आगे बढ़ाने लेकर समय-समय पर मांग उठती रहती है. अब सरकार भी इस पर काम कर रही है. हालांकि, कुछ युवा अपने दम पर ही राजस्थानी गाने और म्यूजिक को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. राजस्थान के एक छोटे से गांव सूरतगढ़ सवाई माधोपुर से निकलकर अमन बैंसला और अजीत बैंसला की जोड़ी ने राजस्थानी संगीत की दुनिया में तहलका मचा दिया है. 

अब इन दोनों से गांव के युवाओं की बड़ी टीम जुड़ रही है. इन दोनों भाइयों ने 'बैंसला म्यूजिक' को एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया है जो आज लाखों लोगों के दिलों में बस चुका है. अमन और अजीत के पिता शिवलाल गुर्जर खुद राजस्थानी गाने भी लिखा करते थे. उनका यही जुनून अजीत और अमन के लिए प्रेरणा का स्रोत बना. बैंसला भाइयों का कहना है कि शुरुआती दिनों में उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जब परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, तब संगीत में कॅरियर बनाना बेहद कठिन था.

आठ साल पहले हुई थी शुरुआत
बैंसला भाइयों ने 2016 में 'बैंसला म्यूजिक' की शुरुआत की थी. उन्होंने बताया कि हमने बिना किसी बड़े संसाधन के काम शुरू किया था. अपनी मेहनत और संगीत के जुनून के दम पर एक-एक गाना बनाया. अब यह प्लेटफॉर्म राजस्थानी फोक म्यूजिक, गुर्जर रसिया, भजन और शेखावाटी धुनों का बड़ा हब बन चुका है. दोनों भाइयों का कहना है कि धीरे-धीरे उनके गाने लोगों के बीच पॉपुलर होने लगे.

सोशल मीडिया की ताकत ने उनके सपनों को पंख दिए और आज उनके गाने लाखों लोगों तक पहुंचते हैं. अमन और अजीत ने मिलकर 10,000 से ज्यादा गानों का बनाया और निर्देशन किया है. राजस्थानी फोक को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहे अजीत ने तो कई गानों में एक्टिंग भी की है, जिससे उनके फैंस उनसे और ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं. 

अमन और अजीत ने कहा कि हम चाहते हैं कि राजस्थानी संगीत को पूरी दुनिया में पहचान मिले. यह सिर्फ संगीत नहीं, हमारी संस्कृति और धरोहर का हिस्सा है. बैंसला म्यूजिक ने न सिर्फ राजस्थानी संगीत को एक नया मंच दिया है बल्कि संघर्षशील युवाओं के लिए प्रेरणा का काम भी किया है. इसलिए इस पर लगातार काम होता रहेगा.

ये भी पढ़ें: जोधपुर में नियमों को धत्ता बता संचालक चला रहा था क्लिनिक, स्वास्थ्य विभाग ने लिया एक्शन

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget