एक्सप्लोरर

Rajasthan: 65 दिन बाद जोधपुर पहुंचा हिमालय का पानी, अधिकारियों ने ली राहत की सांस, जानें बड़ी बात

Jodhpur News: राजीव गांधी लिफ्ट नहर (Rajiv Gandhi Lift Canal) के जरिए हिमालय का पानी कायलाना में पहुंच गया. जोधपुर के जलाशयों में महज 3 दिन का पानी बचा था.

Jodhpur Himalayan Water Supply: जोधपुर (Jodhpur) मे पिछले 65 दिनों से पेयजल की समस्या (Water Problem) से जूझ रहे शहर वासियों को अब राहत मिलती हुई नजर आ रही है. राजीव गांधी लिफ्ट नहर (Rajiv Gandhi Lift Canal) के जरिए हिमालय (Himalaya) का पानी मंगलवार देर रात कायलाना में पहुंच गया. पानी की आवक शुरू होने के साथ ही जलदाय विभाग (Water Supply Department) के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है. जोधपुर पानी पहुंचने तक यहां के जलाशयों में महज 3 दिन का पानी बचा था. फिलहाल जोधपुर के लोगों को 3 दिन में एक बार पानी से ही काम चलाना पड़ेगा. 

मुश्किलों के दौर से निकले बाहर
पीएचइडी विभाग के एससी जगदीश चंद्र शर्मा (Jagdish Chandra Sharma) ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत करते हुए कहा कि 60 दिन का क्लोजर 5 दिन और बढ़ने से शहर वासियों की प्यास बुझाने को लेकर एक चुनौती खड़ी हो गई थी. लेकिन, एडमिनिस्ट्रेशन सही गाइडलाइन के चलते उस मुश्किलों के दौर से बाहर निकल चुका है. पानी जोधपुर पहुंच गया है, अब हमारे सामने 2 तरह की चुनौती है एक तो स्टोरेज कैपेसिटी और दसरी लोगों को पानी की सप्लाई देना.

हालात बिगड़ने से पहले जोधपुर पहुंचा पानी 
जोधपुर के कायलाना और तखतसागर में 159 एमसीएफटी पानी बचा था. इसमें से 125 से 140 एमसीएफटी पानी डेड स्टोरेज का माना जाता है. ऐसे में सिर्फ 2 से 3 दिन तक जलापूर्ति करने के लायक पानी ही दोनों जलाशयों में बचा था. हालात बिगड़ने से पहले लिफ्ट नहर का पानी जोधपुर पहुंच गया.


Rajasthan: 65 दिन बाद जोधपुर पहुंचा हिमालय का पानी, अधिकारियों ने ली राहत की सांस, जानें बड़ी बात

अधिकारियों ने जताई खुशी 
करीब 65 दिन की नहरबंदी के बाद राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल से रात करीब 1:15 बजे पानी कायलाना पहुंचा. इससे पहले पीएचईडी के अधिकारियों ने इंद्रोका में नहर का पानी पहुंचने पर खुशी जताई और अतिरिक्त मुख्य अभियंता नक्षत्र सिंह चारण ने पूजा की. विभाग के कर्मचारियों ने यहां पुष्प वर्षा की. गत 21 मार्च को पंजाब में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की मरम्मत के लिए 60 दिन का क्लोजर लिया गया था, लेकिन पंजाब के सरहिंद फीडर पर नहर क्षतिग्रस्त होने से इसकी अवधि 65 दिन की हो गई और ये पानी 28 मई की बजाय 31 मई की देर रात को जोधपुर पहुंचा.

तैयार होगी आगे की रणनीति
हालांकि, इस पानी के जोधपुर पहुंचने के बाद भी कायलाना और तखतसागर के जलस्तर को बढ़ाने के लिए आगामी एक सप्ताह तक पानी को लेकर दिक्कतें आएंगी. 2 और 3 जून को भी शहर में शटडाउन लिया जाएगा. इसके बाद प्रशासन की तकफ से पीएचईडी अधिकारियों के साथ बैठक करके शहर में शटडाउन की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: तानों से तंग आकर बेटे ने बेरहमी से किया मां का कत्ल, पकड़े जाने पर पुलिस से बोला 'मैं पापी हूं'

RBSE 12th Results 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget