एक्सप्लोरर

Rajasthan: अब देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त को ACB ने दबोचा, 'अवैध वसूली' के 3 लाख 60 हजार जब्त

Bharatpur ACB Action: लुधावई टोल प्लाजा पर अचानक जांच की कार्रवाई हड़कंप मच गया. एसीबी की टीम ने जयपुर जाते समय देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त को पकड़ लिया.

Rajasthan News: भरतपुर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Bharatpur Anti Corruption Bureau) ने अवैध वसूली पर बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने जयपुर जाते समय देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त को पकड़ लिया. शुक्रवार को लुधावई टोल प्लाजा पर अचानक जांच की कार्यवाही से हड़कंप मच गया. एसीबी की टीम ने सहायक आयुक्त कृष्ण कुमार खंडेलवाल के बैग की जांच की. जांच में बैग से तीन लाख 60 हजार रुपये बरामद हुए.

राशि के संबंध में पूछताछ करने पर सहायक आयुक्त स्पष्ट जवाब नहीं दे सके. एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि गुप्त सूचना पर जांच की कार्यवाही की गयी. रिपोर्ट थी कि देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त कृष्ण कुमार खंडेलवाल अधीनस्थ कार्यालयों से अवैध वसूली की भारी धनराशि लेकर भरतपुर से जयपुर आ रहे हैं. जांच की कार्यवाही से पहले सूचना का सत्यापन कराया गया. सत्यापन में सूचना सही पायी गयी.

अब सहायक आयुक्त को ACB ने दबोचा

एसीबी की टीम की सहायक आयुक्त कृष्ण कुमार खंडेलवाल के पीछे लगा दिया गया. जयपुर जाते समय लुधावई टोल प्लाजा पर घात में लगी एसीबी की टीम ने कृष्ण कुमार खंडेलवाल को दबोच लिया. कृष्ण कुमार खंडेलवाल के पास बैग था. बैग की तलाशी लेने पर तीन लाख 60 हजार रुपये बरामद हुए. संदिग्ध रकम के सिलसिले में सहायक आयुक्त से पूछताछ की गयी. पूछताछ में कृष्ण कुमार खंडेलवाल भारी धनराशि का ब्यौरा नहीं दे सके.

लाखों की रकम का नहीं मिला हिसाब

संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर राशि को एसीबी की टीम ने जब्त कर लिया. महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ समेत अन्य कार्यवाही जारी है. बता दें कि राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई रिश्वतखोरी के खिलाफ लगातार जारी है. ताजा मामला सरकारी अधिकारी की अवैध वसूली का है. ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग पा रही है. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: सुजानगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, कोतवाली के ASI को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
Embed widget