एक्सप्लोरर

Rajasthan: सुजानगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, कोतवाली के ASI को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक को पकड़ा है. आरोपी ने फरियादी से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.

Rajasthan News: राजस्थान में रिश्वतखोरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) की कार्रवाई जारी है. कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है. मामला सुजानगढ़ (Sujangarh) का है. एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा. आरोपी सुमेर सिंह कोतवाली थाने का जवान है.

फरियादी से पुलिस का सहायक उपनिरीक्षक 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था. उसने फरियादी से कहा था कि दर्ज मुकदमा 20 हजार रुपये देने पर खत्म होगा. फरियादी ने एसीबी मुख्यालय में सहायक उपनिरीक्षक की शिकायत की. एसीबी ने शिकायत का सत्पायन कराया. सत्यापन में फरियादी का आरोप सही पाया गया. एसीबी की टीम ने  सहायक उपनिरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया. फरियादी को 10 हजार रुपये लेकर भेजा गया.

पुलिस का सहायक उपनिरीक्षक एसीबी के शिकंजे में

सहायक उपनिरीक्षक से फरियादी की बातचीत 10 हजार पर तय हुई. घात में लगी एसीबी की टीम ने सुजानगढ़ कोतवाली के सहायक उपनिरीक्षक को 10 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. छापेमार कार्रवाई से थाने में हड़कंप मच गया. एसीबी की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर मुख्यालय ले गयी.

बता दें कि अलवर में दो दिन पहले एसीबी की बड़ी कार्रवाई हुई थी. सोमवार शाम पीएचईडी का एक्सईएन डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ था. घर से भी छापेमारी में 55 लाख नकदी मिलने का खुलासा हुआ था. नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगाई गई थी.

एसीबी की टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली. तलाशी में जेवरात और दो प्लॉट के कागजात मिलने की पुष्टि हुई थी. एसीबी की कार्रवाई में अधिकारियों और कर्मचारियों की काली कमाई का खुलासा भी हो रहा है. छापेमार कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों के मंसूबे पर एसीबी पानी फेर रही है. 

ये भी पढ़ें-

प्रियंका विश्नोई के अंतिम संस्कार में विधायक पब्बा राम बिश्नोई ने किया ऐसा काम, लोगों किया ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget